aajtaktimes

UP पुलिस विभाग में सरकार ने किया बड़ा फेरबदल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 53 पुलिस उपाधीक्षकों और 94 निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नत कर स्थानांतरित कर दिया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार लखीमपुरखीरी के पुलिस उपाधीक्षक राम शंकर सिंह को सी.बी.सी.आई.डी. सैक्टर लखनऊ में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है जबकि चित्रकूट के पुलिस उपाधीक्षक बैजनाथ को 42वीं वाहिनी पी.ए.सी. इलाहाबाद में सहायक सेनानायक नियुक्त किया गया है। 
बांदा की पुलिस उपाधीक्षक किरन सिंह चौहान को 28वीं वाहिनी पी.ए.सी. इटावा भेजा गया है जबकि प्रतापगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार नायक को फतेहपुर में 12वीं वाहिनी पी.ए.सी. में सहायक सेनानायक बनाया गया है। प्रतापगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक असित श्रीवास्तव को बिजनौर का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है जबकि हमीरपुर के पुलिस उपाधीक्षक विजय त्रिपाठी को एल.आई.यू. विभाग में कानपुर नगर का पुलिस उपाधीक्षक तैनात किया गया है।
एल.आई.यू. वाराणसी के पुलिस उपाधीक्षक विश्वम्भर नाथ दुबे को वाराणसी का मंडलाधिकारी नियुक्त किया गया है। मऊ के पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार गंगा प्रसाद को तकनीकी सेवाएं मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है जबकि आजमगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक योगेन्द्र सिंह को ए.सी.ओ. मुख्यालय लखनऊ में पुलिस उपाधीक्षक तैनात किया गया है। वाराणसी के पुलिस उपाधीक्षक मुकेश प्रताप सिंह को कानपुर नगर का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है जबकि वाराणसी की पुलिस उपाधीक्षक जया शान्डिल्य को जौनपुर का पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है। 
जौनपुर के पुलिस उपाधीक्षक जटा शंकर राव को पी.टी.ए.सी. सीतापुर में पुलिस उपाधीक्षक तैनात किया गया है जबकि गाजीपुर के पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार सिंह को वाराणसी में 36वीं वाहिनी पी.ए.सी. में सहायक सेनानायक बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार बरेली से आगरा स्थानांतरणाधीन पुलिस उपाधीक्षक नरेश कुमार का स्थानांतरण संशोधित करते हुए उन्हें बदायूं का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है जबकि को-आप्रेटिव सैल लखनऊ में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात सुरेन्द्र सिंह को एल.आई.यू. बरेली में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। 
बदायूं के पुलिस उपाधीक्षक जगदीश सिंह पाटनी को पावर कार्पोरेशन बरेली में पुलिस उपाधीक्षक तैनात किया गया है जबकि गोंडा के पुलिस उपाधीक्षक अमित किशोर श्रीवास्तव को एस.आई.टी. लखनऊ में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर भेजा गया है। देवरिया के पुलिस उपाधीक्षक राघवेन्द्र सिंह चौहान को मेरठ का मंडलाधिकारी नियुक्त किया गया है जबकि देवरिया के पुलिस उपाधीक्षक शिवनाथ गुप्ता को आजमगढ़ में 20वीं वाहिनी पी.ए.सी. में सहायक सेनानायक बनाया गया है। महराजगंज के पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार को मऊ का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है जबकि बलरामपुर के पुलिस उपाधीक्षक जय कृष्ण सिंह को सतर्कता अधिष्ठान विभाग लखनऊ में इसी पद पर तैनात किया गया है। 

बलरामपुर के पुलिस उपाधीक्षक आशा पाल सिंह को कानपुर में 37वीं वाहिनी पी.ए.सी. में सहायक सेनानायक के पद पर भेजा गया है जबकि बहराइच के पुलिस उपाधीक्षक भरत यादव को आजमगढ़ का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। बिजनौर से श्रावस्ती स्थानांतरणाधीन पुलिस उपाधीक्षक गमलेश्वर बिल्टोरिया का स्थानांतरण संशोधित करते हुए उन्हें बरेली का मंडलाधिकारी बनाया गया है। फैजाबाद के पुलिस उपाधीक्षक राम बहादुर सिंह को इसी पद पर कुशीनगर भेजा गया है। 
बाराबंकी से बहराइच स्थानांतरणाधीन पुलिस उपाधीक्षक विशाल विक्रम सिंह का स्थानांतरण संशोधित करते हुए उन्हें लखनऊ में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर भेजा गया है। हरदोई के पुलिस उपाधीक्षक जितेन्द्र गिरि को इसी पद पर सी.बी.सी.आई.डी. इलाहाबाद भेजा गया है। लखीमपुरखीरी की पुलिस उपाधीक्षक मिथिलेश दीक्षित को बरेली में 8 वाहिनी पी.ए.सी. में सहायक सेनानायक के पद पर भेजा गया है।इसी तरह निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नत कर 94 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
4 आई.पी.एस. अधिकारियों का तबादला
उत्तर प्रदेश सरकार ने आज भारतीय पुलिस सेवा (आई.पी.एस.) के 4 अधिकारियों का तबादला कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अभिसूचना लखनऊ में तैनात पुलिस महानिरीक्षक डा. के.एस.पी. को इसी पद पर इलाहाबाद जोन भेजा गया है जबकि इलाहाबाद जोन में तैनात पुलिस महानिरीक्षक आर.के. चतुर्वेदी को अभिसूचना लखनऊ में पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। लोक शिकायत विभाग लखनऊ में तैनात पुलिस महानिरीक्षक मुथा अशोक जैन को सुरक्षा, उ.प्र. लखनऊ में पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि दूरसंचार लखनऊ में तैनात पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा को लोक शिकायत विभाग लखनऊ पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

Related

UP 6220530749945956511

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item