aajtaktimes

133 वाहनों का हुआ चालान, 33 वाहन सीज

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ जोन लखनऊ के आदेश पर पुलिस अधीक्षक
बाराबंकी के निर्देशन मे बीती रात्रि जनपद मे हाईवे पेट्रोलिंग, सराय,
ढाबों, सिनेमा घरों, शराब की दुकानों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, पेट्रोल
पम्पों व आपराधिक प्रवृत्ति के लोग जो देर रात्रि मे वाहनों से घटना
कारित करते है। संदिग्ध वाहनो, वांछित अभियुक्तों के गिरफ्तारी, चेकिंग
का अभियान चलाया गया। जिसमे जनपद के समस्त थाना क्षेत्रो मे कुल 159
स्थानों पर 700 दो पहिया वाहन, 405 चार पहिया वाहन तथा कुल 1038 संदिग्ध
व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। जिसमें 133 वाहनों का चालान किया गया एवं
13 वाहन सीज किये गये और 13550 रूपये शमन शुल्क वसूला गया। थाना सफदरगंज
में 40 लीटर अवैध नाजायज शराब के साथ 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
अभियान के दौरान रात्रि मे पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद द्वारा स्वयं कई
थाना क्षेत्रो मे चेकिंग की गयी। इस अभियान मे अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी
व दक्षिणी एवं सभी क्षेत्राधिकारी तथा सभी थाना प्रभारी द्वारा अलग-अलग
टीमे बनाकर चेकिंग एवं गिरफ्तारी व बरामदगी की कार्यवाही की गई।

Related

UP 7099394249083992670

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item