हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने राजू भैया
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_66.html
बाराबंकी। हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के वार्षिक चुनाव में
जनपद के पत्रकार कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया को संगठन का प्रदेश
उपाध्यक्ष चुना गया है। सनद रहे उनकी इस पद पर सर्वसम्मति से दोबारा
ताजपोशी हुई है। इस मौके पर आज बाराबंकी के गांधी भवन में पत्रकारों ने
श्री भैया का मार्ल्यापण कर व लड्डू खिलाकर भव्य स्वागत किया। जबकि
प्रदेश उपाध्यक्ष ने यह संकल्प दोहराया कि पत्रकारों के लिए वे व्यक्तिगत
स्तर पर यथाशक्ति संघर्ष करते रहेंगे।
हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की वार्षिक चुनावी बैठक में
मैराथन चर्चा के बाद जनपद के पत्रकार कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया को
दूसरी बार प्रदेश का उपाध्यक्ष चुना गया है। जैसे ही यह खबर जिले के
कलमकारों को मिली वे खुशी से झूम उठे। इसी श्रृंखला में आज राजू भैया
जिला मुख्यालय पहुंचे जहां पर गांधी भवन में उनका पत्रकारों ने
माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस दौरान मिठाई खिलाई व बाटी भी गयी। इससे
पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चरणों में पुष्प
अर्पित किये। पत्रकारों के बीच बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह साथी
कलमकारों की प्रेरणा से हुआ है। मेरा प्रयास रहेगा कि मैं संगठन के
द्वारा दिये गये प्रत्येक कार्य का निर्वाहन ईमानदारी से करूं और
बाराबंकी एवं यहां की पत्रकारिता तथा संघर्ष क्षमता का नाम पूरे प्रदेश
में रौशन करूं। उन्होंने कहा कि यह सही है कि यदा-कदा पत्रकार उत्पीड़न के
दौरान संघर्ष के दौर में कुछ साजिशन परेशानिया भी आती हैं लेकिन यदि
इरादा पक्का हो तो सब कुछ सरल हो जाता है। राजू भैया ने प्रदेश अध्यक्ष
सतीश मौर्य व महामंत्री संतोष तिवारी के अलावा संरक्षक शरद चन्द्र मिश्रा
के प्रति भी आभार जताया।
वरिष्ठ पत्रकार तारिक किदवई ने कहा कि राजू भैया ने यह उपलब्धि पाकर हम
सभी को गद-गद कर दिया है। इसके लिए उनके साथ-साथ हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन
संगठन को भी मुबारकबाद है। पत्रकार अशोक सैनी, संतोष शुक्ला, मो0 आमिर,
आसिफ हुसैन, सुमंगलदीप त्रिवेदी, सूर्यप्रताप सिंह, पंकज चतुर्वेदी, हसीब
हिन्दुस्तानी, मनीष ठाकुर, कपिल सिंह यादव, आनन्द वर्मा, अदीब इकबाल, मो0
अरशद, आदित्य यादव, पाटेश्वरी प्रसाद, विश्वनाथ सोनी, अब्दुल मुईद
उपस्थित थे। उधर दूसरी पत्रकार बृजेश मिश्रा, रामानंद सिंह, शहाबुद्दीन
सिद्दीकी, महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, अर्जुन सिंह, दीपक मिश्रा, नलिन
निगम, देवप्रकाश तिवारी, अजमी रिजवी सहित अन्य पत्रकारों ने भी उपाध्यक्ष
राजू भैया को बधाई दी है।
जिलाध्यक्ष बने रत्नेश
बाराबंकी। प्रदेश संगठन हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन की अनुमति के बाद प्रदेश
उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया ने जिले के पत्रकार रत्नेश
कुमार को संगठन का जिलाध्यक्ष घोषित किया है। इस संबंध में इसकी जानकारी
भी श्री कुमार को दे दी गयी है। मनोनीत जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार को
पत्रकारों ने बधाई दी है।
