आज़म खान के बयान से नाराज़ लेखापालो ने किया कार्य बहिष्कार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_67.html
🌕सुल्तानपुर और अमेठी में प्रभावित हुआ तहसील दिवस
अजमी रिज़वी
सुल्तानपुर/अमेठी । कैबिनेट मंत्री आज़म खान के बयान से नाराज़ लेखपाल आज दोनों जनपदों में कार्य से विरत रहे, लेखपालो के कार्य बहिष्कार से तहसील दिवस की कार्यवाही प्रभावित हुई।
गौरतलब रहे की हाल ही में यू.पी. सरकार के नगर विकास मंत्री आज़म खान ने कहा था कि लेखपाल समाज का सबसे गन्दा व्यक्ति है, सरकार के ज़िम्मेदार मंत्री के इस घटिया बयान के बाद लेखपालो में रोष था, इसी के तहत सुल्तानपुर व अमेठी में समस्त तहसीलो पर मंगलवार को लेखपालो ने कार्य बहिष्कार का ऐलान करते हुए प्रदर्शन किया। वैसे लेखापालो द्वारा आज किये गये प्रदर्शन से तहसील में आयोजित तहसील दिवस काफी प्रभावित हुआ और दूर दराज़ से आये फरियादियों को हलका लेखपाल की गैर मौजूदगी के कारण वापस लौटना पड़ा।