aajtaktimes

आरक्षण समिति के कार्यकर्ताओ ने दिया धरना

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। आरक्षण बचाओं संघर्ष समिति के बैनर तले आज सैकड़ो कार्यकर्ताओं
ने प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में प्रदर्शन करके एक ज्ञापन जिलाधिकारी को
सौंपा। इस मौके पर बोलते हुए मण्डल अध्यक्ष महादेव प्रसाद ने कहा कि जिले
के कर्मचारियों द्वारा गरीब असहाय पीड़ित व्यक्तियों का शोषण किया जा रहा
है। जो सरासर गलत है। उन्होने कहा कि रामनगर ब्लाक के ग्राम मलौली के
आवासहीन व्यक्तियों को बीपीएल सूची से हटाकर पात्रों को आवास दे दिये गये
हैं। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रुप से नौशाद अली, अनवर अली, सुनील
कुमार, रामतीरथ, रामशंकर, रेखा देवी, कपीस चन्द्र जायसवाल, मन्नुलाल गौतम
सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।

Related

UP 6552206850292165359

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item