समय से हो प्रार्थना पत्रों का निस्तारण: जिलाधिकारी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_76.html
बाराबंकी। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आयोजित होने वाले तहसील
दिवस की कड़ी में जिलाधिकारी अजय यादव की अध्यक्षता में सिरौलीगौसपुर
तहसील में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में
मौजूद सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि यहां पर प्रस्तुत
प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण करने के साथ ही गुणवत्तापूर्ण
निस्तारण पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाये। तहसील दिवस में 127 प्रार्थना
पत्र प्रस्तुत हुए, जिनमें से 7 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण तहसील दिवस
के दौरान ही किया गया। बाकी जिन प्रार्थना पत्रों में आज निस्तारण सम्भव
नहीं था, उनके समुचित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु अधिकारियों को जरूरी
निर्देश दिये गये। तहसील दिवस में अधिकांश प्रार्थना पत्र राजस्व, पुलिस,
विकास, पूर्ति विभाग से सम्बन्धित रहे। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक
अब्दुल हमीद और मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार के साथ जन समस्याओं
को सुना। उन्होने प्रत्येक प्रार्थना पत्र देने वाले लोगों से अपेक्षा की
कि अपने प्रार्थना पत्र में यथासम्भव दूरभाष नम्बर अवश्य अंकित करें,
जिससे गुणवत्तापूर्ण निस्तारण मंे सुविधा रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों
को निर्देश दिया कि तहसील दिवस के मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण
हेतु शासन स्तर से विकसित आईजीआरएस प्रणाली के पोर्टल पर जाकर अपने विभाग
से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों की समीक्षा कर ले और विलम्बतम एक सप्ताह
में उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने तहसील
दिवस में कहा कि जन समस्याओं का समुचित ढंग से समयबद्ध निस्तारण शासन की
सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वयं मुख्यमंत्री के स्तर से निस्तारण की
रेण्डम बेसिस पर समीक्षा होती है। अधिकारी तहसील दिवस में प्रस्तुत
प्रार्थना पत्रों का निस्तारण पूरी तत्परता और समयबद्धता के साथ
सुनिश्चित करें। तहसील दिवस में प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों में 38 राजस्व
से सम्बन्धित, 20 पुलिस से सम्बन्धित, 25 विकास से सम्बन्धित, 14 विद्युत
से सम्बन्धित, 6 चकबन्दी से सम्बन्धित, 6 समाज कल्याण से सम्बन्धित, 4
पूर्ति विभाग से सम्बन्धित, 2 बेसिक शिक्षा से सम्बन्धित तथा 12
प्रार्थना पत्र अन्य विभागों से सम्बन्धित रहे। तहसील दिवस के दौरान
उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर प्रभाकान्त अवस्थी जिले और तहसील स्तर के
अधिकारी मौजूद रहे।
आजम खां के विरुद्ध लेखपाल उग्र
बाराबंकी। प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां द्वारा लेखपाल सर्वग को
लेखपाल को समाज का सबसे गन्दा व्यक्ति कहे जाने के विरोध मे तहसील
सिरौलीगौसपुर के लेखपाल रमेश श्रीवास्तव अवधेश सिंह राम शरन देवेन्द्र
,सुरेश चन्द्र, ओमप्रकाश वर्मा सहित तीन दर्जन से अधिक लेखपालो ने धरना
देकर आजम खां मुर्दाबाद के नारे लगाये। तहसील सचिव अश्वनी कुमार मिश्रा व
तहसील अध्यक्ष रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा है कि हम अपमान नही सहेगें।
आन्दोलन को और तेज किया जायेगा। सभागार मे चल रहे तहसील दिवस में कई बार
मंत्री विरोधी नारे गंुजाय मान हुए तहसीलदार व नायब तहसीलदार शोर न करने
की बात कहते सुने गये।
