निबलेट विद्यालय के विरुद्ध शिवसैनिक करेंगे प्रदर्शन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_22.html
बाराबंकी। शिवसेना जिला महासचिव के साथ शहर के अजीमुद्दीन अशरफ
इस्लामियाँ इण्टर कालेज (निबलेट) के प्रधानाचार्य द्वारा अभद्र व्यवहार
किये जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। शहर के
मोहल्ला पीरबटावन में जिला सचिव आलोक बाल्मीकि की अध्यक्षता में
शिवसैनिकों की आपात बैठक बुलाई गयी जिसमें निबलेट कालेज के प्रधानाचार्य
के कृत्यों की कटु शब्दों में निन्दा की गयी। बैठक में शिवसेना जिला
प्रमुख मनोज विद्रोही ने कहा कि वह शिवसैनिकों के संरक्षक हैं। किसी भी
शिवसैनिक को पदाधिकारी का अपमान व उत्पीड़न कतई करने वाले को कतई नहीं
बख्शा जायेगा, अन्जाम चाहे जो भी हो। निबलेट कालेज के प्रधानाचार्य ने
जानबूझकर अक्षम्य दुःसाहस करते हुए शिवसेना जिला महासचिव पवन पाण्डेय के
साथ दुर्व्यहार व धमकाने का कार्य किया है। इस सम्बन्ध में जिला विद्यालय
निरीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया है। यदि 24 घण्टे में
कार्यवाही नहीं की जाती है तो शिवसैनिक सड़को पर उतर कर धरना प्रदर्शन
करेगें। इस बैठक में जिला महासचिव द्वितीय पवन रावत, नगर प्रमुख उमाशंकर
दूबे, जिला सचिव आलोक बाल्मीकि, पार्टी प्रवक्ता राजपटेल, व्यापारी नेता
अजय गुप्ता, रामजी सोनी, कपूर चन्द्र रस्तोगी, छोटे बाबू वर्मा, सत्यनाम
गौतम, डा. रामकुमार विश्वमकर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

