aajtaktimes

सड़क हादसे में वृद्ध घायल, गंभीर

बाराबंकी। कोतवाली रामसनेहीघाट अन्तर्गत आज दोहपर तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी
ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिसमें साइकिल सवार गंभीर रुप से
घायल हो गया। घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी सहित भागने में सफल रहा।
ग्रामीणों की मद्द से बुजुर्ग को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती
कराया गया है। जानकारी के अनुसार, रामतीरथ (60) निवासी ग्राम सेमौर
कोतवाली दरियाबाद अपनी साइकिल से किसी काम से भेटरिया चौराहा जा रहा था।
तभी दोपहर 12 बजे भिटरिया चौराहे पर पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार से आ रही
बोलेरो ने ठोकर मार दी। जिसके चलते रामतीरथ गंभीर रुप से घायल हो गया।
घटना के बाद बोलेरों फरार हो गयी। वहां मौजूद ग्रामीणों ने रामतीरथ को
घायल अवस्था में पास के सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने उसे
जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस हादसे की सूचना ग्रामीणों की मद्द से
बुजुर्ग रामतीरथ के परिजनों को दे दी गयी है।

Related

UP 5760033791788530994

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item