aajtaktimes

महिला चिकित्सालय का हाल, डीएम से हुई शिकायत

बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र के नगर पंचायत बंकी के उत्तर टोला निवासी
पूर्णमासी पुत्र पीताम्बर ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर महिला
चिकित्सालय में कार्यरत डाक्टर और कर्मचारियों के ऊपर अवैध वसूली का आरोप
लगाया है। दिये गये पत्र में पीड़ित ने लिखा है कि 30 जुलाई की शाम को 6
बजे वह अपनी विवाहिता पुत्री शिवानी पत्नी शिवकुमार को डिलेवरी के लिये
महिला चिकित्सालय लाया था। डाक्टरों ने उसको भर्ती तो कर लिया। लेकिन दो
घण्टे बाद वहां पर कार्यरत कर्मचारियांे ने कहा कि तुम्हारी लड़की का
आपरेशन किया जायेगा। उसकी के बाद बच्चे और जच्चे की जान बच सकती है। जब
पूर्णमासी ने कहा कि मेरे पास पैसा नही है तो इन डाक्टरों ने रात करीब 9
बजे मेरे लड़की को जबरदस्ती अस्पताल में ही रहने वाले एक दलाल के माध्यम
से अस्पताल परिसर से बाहर निकलवा दिया और उसी दलाल के माध्यम से मेरी
लड़की को आस्था नर्सिंग होम भेज दिया। पीड़ित ने आगे लिखा है कि उस समय
मौके पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मीडिया प्रभारी मकासिद हुसैन
रिजवी मौजूद थे। उन्होने किसी तरह से विवाद होने से बचाया। पीड़ित का आरोप
है कि महिला जिला चिकित्सालय में गरीबों की कोई भी सुनवायी नही होती है।
अस्पताल में कार्यरत डाक्टरों से लेकर छोटे कर्मचारियों तक मरीजों से
अवैध वसूली करने में लगे रहते हैं। पीड़ित ने जिलाधिकारी सहित अन्य
अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।

Related

UP 3866374176926850425

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item