वर्दीधारी बदमाशों का कहर, पिटाई कर लूटे डेढ़ लाख
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_68.html
बाराबंकी। थाना मसौली अन्तर्गत बीती रात बदमाशों ने एक ढाबे पर जमकर नंगा
नाच किया। ढाबा मालिक व उनके अन्य नौकरों को जमकर पीटने के बाद वहां से
डेढ़ लाख रुपये की नकदी लूट ले गये। लूट की सूचना वहां पर मौजूद नागरिकों
ने मसौली पुलिस को दी। लेकिन पुलिस डेढ़ घण्टे के बाद घटनास्थल पर पहुंची
और जांच पड़ताल करके उल्टा पीड़ित को हड़काया और चले गये। जानकारी के अनुसार
बीती रात आईजी के आदेश पर जनपद की पूरी पुलिस ने चेकिंग अभियान चला रखा
था। लेकिन उस अभियान को दरकिनार करते हुए बदमाश बीती रात 12 बजे एक
बोलेरो गाड़ी से लखनऊ-फैजाबाद हाईवे पर स्थित सागर इंस्टीट्यूट
इंजीनियरिंग कालेज के बगल में स्थित ढाबे पर पहले खाना खाया और उसके बाद
जब ढाबा मालिक ने खाने का बिल मांगा तो सभी बदमाश मारपीट पर उतारु हो गये
और ढाबे पर जमकर तोड़ फोड़ की। तोड़ फोड़ करने के बाद बदमाश ढाबा मालिक से
करीब डेढ़ लाख रुपये नकदी व अन्य सामान लूटकर फरार हो गये। इसकी सूचना
वहां पर मौजूद लोगों ने मसौली पुलिस को दी। लेकिन सूचना मिलने के करीब
डेढ़ घण्टे बाद मौके पर थाना प्रभारी दल बल के साथ पहुंचे और मौके का
निरीक्षण किया। लेकिन यह कहकर वापस लौट आये। लूट की झूठी कहानी मत बनाओ
वरना अंजाम जानते हो। कुल मिलाकर नेशनल हाईवे पर लूट की इस घटना के बाद
अन्य ढाबो के मालिकों में दहशत व्याप्त हो गयी है। लूट के मामले में जब
मसौली थानाध्यक्ष से जानकारी की गयी तो उनका कहना था कि ढाबे पर मारपीट
हुई है। उन्होने लूट की घटना से इंकार किया है। वहीं भाजपा नेता
जंगबहादुर पटेल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्यवाही की
मांग की है।