सपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 3 सितम्बर को
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/3_23.html
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आवहन पर
विधान सभा ‘‘सदर’’ का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी 3 सितम्बर को
जीआईसी आडोटोरियम में सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। उक्त जानकारी देते हुए
सदर विधायक प्रतिनिधि मो. रिजवान संजय ने बताया कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ता
सम्मेलन की सारी तैयारिया पूर्ण कर ली गयी है। सदर विधायक धर्मराज सिंह
उर्फ सुरेश यादव की तरफ से कार्यकर्ता सम्मेलन का निमंत्रण पत्र बूथ
प्रभारियों एवं सहप्रभारियों तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तथा
कार्यकर्ताओं को भेजा जा रहा है। उक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में बूथ
प्रभारियों को यह बताया जायेगा। अपने-अपने बूथ पर किस तरह से पार्टी
प्रत्याशी के लिए मद्द करना है तथा समाजवादी सरकार की जनकल्याणकारी
योजनाओं को किस तरह से प्रदेश की जनता के बीच ले जाना है। उक्त बूथ
स्तरिय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी के सम्बन्ध में आज विकास खण्ड बंकी
में विधान सभा अध्यक्ष कामता प्रसाद यादव की अध्यक्षता में एक बैठक
सम्पन्न हुयी। जिसमें कार्यक्रम की तैयारी पर विस्तृत रूप से चर्चा की
गयी। बैठक में मुख्य रूप से छात्र सभा जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव, विधान
सभा उपाध्यक्ष नन्हेंलाल यादव, संजय मिश्रा, बाबुल मिश्रा बीडीसी, राकेश
यादव, शैलेन्द्र सिंह, विनय यादव, विनोद यादव, अमित वर्मा, गुड्डू यादव
पल्हरी, जगदीश यादव पूर्व प्रधान मौथरी, जितेन्द्र मिश्रा प्रधान गदिया,
विरेन्द्र सिंह समेत आदि लोग उपस्थित थे।

