सरकारी कर्मचारियों को मिला है प्रधानमंत्री आवास
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_823.html
बाराबंकी। विकासखण्ड हैदरगढ़ के ग्राम भैरमपुर निवासी भवानी प्रसाद ने
प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर प्रधानमंत्री आवास योजना में
अपात्रों को आवास देने की शिकायत की है। भेजे गये शिकायती पत्र में भवानी
प्रसाद ने लिखा है कि ग्राम प्रधान और ब्लाक के अधिकारियों ने मिलकर
सरकारी नौकरी करने वालों को प्रधानमंत्री आवास दिया है। उन्होने बताया कि
रामसभद पुत्र सूमे रेलवे की नौकरी करता है। उसके घरवालों को आवास दिया
गया है। इसी तरह गांव के मंशाराम पुत्र सुकई जिसके पास दस बीघा से ज्यादा
जमीन है। ट्रैक्टर है और पूरा घर पक्का बना हुआ है। उसको भी प्रधानमंत्री
आवास मिला है। गांव के ही आहरवादीन पुत्र सुखली और नौशाद अली पुत्र
सुबराती यह लोग लम्ब कास्तकार हैं जबकि नौशाद अली सरकारी कर्मचारी है।
लेकिन सारे नियम कायदे कानून को दरकिनार कर हैदरगढ़ ब्लाक के अधिकारियों
ने प्रधान के इशारे पर आवास दे दिया। पीड़ित भवानी प्रसाद का आगे कहना है
कि गांव के ही शिवसागर पुत्र भवानी प्रसाद रावत जो प्रधानमंत्री आवास
योजना को पाने का हकदार है। उसको इसलिये आवास नही दिया जा रहा है कि वह
ब्लाक अधिकारियों द्वारा मांगी गयी रकम देने में सक्षम नही है। पीड़ित ने
प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर इन्दिरा
आवासों में किये गये गड़बड़ झाले की उच्च स्तरीय मांग की गयी है।

