फायदे में रहोगे सुलह कर लो
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_356.html
बाराबंकी। बहन की मौत के बाद उसका भाई सुधीर बुरी तरह रो रहा था और जब
थाने पर सुधीर घटना की शिकायत लेकर थाना मसौली पहुंचा तो थाना प्रभारी ने
मुकदमा दर्ज करने की वजाय करीब आधे घण्टे तक यह समझाते रहे कि मुकदमा
लिखाने से क्या फायदा सुलह कर लो फायदे में रहोगे। लेकिन जब सुधीर जिद पर
अड़ा रहा कि मैं सुलह नही करुंगा तो थाना प्रभारी ने यह कहकर टाल दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्यवाही की जायेगी।

