aajtaktimes

एसपी से शिकायत, भाई ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

बाराबंकी। थाना मसौली अन्तर्गत बीती शाम एक विवाहिता की लाश संदिग्ध
अवस्था में घर के अन्दर कमरे में रस्सी के सहारे लटकती हुई मिली। मृतका
के भाई ने पति सहित चार लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। जानकारी
के अनुसार, थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम उफरौली निवासी देशराज वर्मा
ने 11 फरवरी 2011 को अपनी इकलौती बेटी रीना वर्मा की शादी थाना मसौली
क्षेत्र के ग्राम ठकुरिहा निवासी नेमचंद के इकलौते लड़के सुशील वर्मा के
साथ में की थी। शादी के बाद से ही मियां बीबी में तनातनी रहने लगी थी।
सुशील लगातार अपनी पत्नी रीना को यह कहकर मारता पीटता था कि दहेज में
तुम्हारे घर वालों ने मुझे कुछ नही दिया। रीना जब भी अपने घर जाती थी तो
वह अपने पिता से यह बात बताती थी और कहती थी कि पापा उन लोगों को वह सब
कुछ दे दो जा मांग रहे हैं। नही तो कभी भी कोई अनहोनी घटना घट सकती है।
22 अगस्त की शाम को ग्रामीणों ने रीना के पिता देशराज को सूचना दी कि
तुम्हारी लड़की फांसी लगाकर मर गयी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर रीना
के पिता देशराज भाई सुधीर कुमार और घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना थाना प्रभारी मसौली को दी। सूचना मिलने के
बाद पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतक के
भाई स   ुधीर ने पति सुशील ससुर नेमचंद सास और नंनद के खिलाफ दहेज हत्या का
आरोप लगाकर तहरीर दी है। घटना के बारे में थाना प्रभारी का कहना है कि
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि रीना की मौत कैसे हुई
है। वैसे आज सुबह रीना के भाई ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर
घटना का मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की है।

Related

UP 6078578006974059724

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item