aajtaktimes

पत्नी की बेवफाई से तंग पति ने लगायी फांसी

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कोतवाली नगर अन्तर्गत आज दोपहर पत्नी की बेवफाई से तंग आकर एक
युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर
पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली नगर
क्षेत्र के आवास विकास स्थित काशीराम कालोनी में रहने वाले धीरज
कुमार(26) पुत्र फूलचन्द्र की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद से
पत्नी का चाल चलन ठीक न होने के कारण धीरज परेशान रहता था। विवाद काफी बढ़
गया तो धीरज की पत्नी ने न्यायालय में तलाक का मुकदमा दायर कर दिया।
जिससे धीरज काफी परेशान रहता था। आज दोपहर 12 बजे उसने अपने कमरे में
फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम
के लिये भेज दिया। घटना के बारे में कोतवाली प्रभारी का कहना है कि देखने
से मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के
बाद ही मौत का असली कारण पता चलेगा।

Related

UP 2821913051796243736

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item