हरगोविन्द के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_831.html
बाराबंकी। देश भक्ति का नया अध्याय निभाते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता
हरगोविन्द सिंह ने तिरंगा यात्रा के समापन के समय जनता को नई धारणा देते
हुए एहसास कराया कि भाजपा सरकार और समस्त भाजपाई देश के हितो के लिये
समर्पित हैं। समाज के विकास और देश के विकास के लिये भाजपा ही एक मजबूत
पार्टी है। जो देश के हितो के लिये काम कर रही है। तिरंगा यात्रा के
समापन के दौरान मौजूद रहे हरगोविन्द सिंह के सहयोगी व उनके मीडिया
प्रभारी मुकुन्द ने भी जनता से अपील करते हुए देश के विकास और सहयोग में
भागीदारी की बात कही। ये तिरंगा यात्रा जो देश हित में नागरिकों को देश
भक्ति की प्रेरणा जहां देती नजर आयी वहीं इस यात्रा ने नागरिकों में देश
भक्ति की प्रेरणा भी भरी। इस तिरंगा यात्रा से एक बार फिर देश के
नागरिकों को देश भक्ति की प्रेरणा तो मिली ही और देश के लिये अपने
कर्तव्य का एहसास भी जगाया।

