aajtaktimes

सांसद ने लहराया तिरंगा

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भाजपा तिरंगा यात्रा के अंतिम दिन कार्यकर्ताओ का सैलाब उमड़
पड़ा। अपनी-अपनी मोटर साइकिल मे भाजपा का झण्डा लगाये तथा हाथो मे देश का
तिरंगा थामे नगर के मुख्य मार्गो पर चलते हुये पूरे शहर को मानो भाजपाई
मय हो गया हो। भाजपा सांसद प्रियंका सिंह रावत ने हाथो मे तिरंगा लहरा कर
यात्रा को रवाना कर खुद यात्रा मे शामिल हुयी। भाजपा नगर अध्यक्ष राम
प्रकाश श्रीवास्तव की अगुवाई मे तिरंगा यात्रा मे शामिल हजारो कार्यकर्ता
शहर के मुुख्य मार्ग होते हुये छाया चौराहा, श्री नागेश्वर नाथ मंदिर,
धनोखर, नाका सतरिख होते हुुये बड़ेल, आवास विकास, रेलवे स्टेशन, माल गोदाम
रोड से कम्पनी बाग तथा केडी सिंह मार्ग पहुंचकर बेगमगंज होते हुये पुनः
भाजपा कार्यालय पर यात्रा का समापन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि
के रूप मे जिला प्रभारी भिखारी सिह ने यात्रा पश्चात कार्यकर्ताओं को
सम्बोधित किया। उत्साहित कार्यकर्ताओ को सांसद प्रियंका सिंह रावत,
जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर
कुुमार सिंह ‘सिद्धू‘, पूर्व एमएलसी हरगोविन्द सिंह, नगर पालिका चेयरमैन
रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित किया। तिरंगा यात्रा मंे मुख्य
रूप से देवेन्द्र प्रताप सिंह ‘ज्ञानू‘, विनीत रस्तोगी, राम सजीवन वर्मा,
रचना श्रीवास्तव, सरिता सिंह, दिब्या मिश्रा, डा. अन्जू चन्द्रा, अर्चना
मिश्रा, अल्का पाण्डेय, अवध रस्तोगी, सूरज सिंह, डा. दिवाकर, सतीश
जायसवाल, मोनी शर्मा, शशी कुमार गुप्ता, दिनेश तिवारी, मनीष यादव, अशोक
सागर, रोहित सिंह सहित हजारो कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related

UP 7573197096104973403

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item