सालाना उर्स पर कव्वाली का आयोजन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_682.html
जैदपुर बाराबंकी। कस्बा जैदपुर के मोहल्ला बड़ापूरा स्थित मैदान जैदपुर
में हजरत इब्राहीम शाह रह. अ. के सलाना उर्स के मौके पर जबरदस्त कव्वाली
का आयोजन मेला कमेटी द्वारा किया गया। जिनमे हिन्दुस्तान के मशहूर कव्वाल
चॉद अनवर पार्टी फैजाबाद की कव्वाला नेहा नाज की पार्टी मे दिलचस्प
मुकाबला हुआ। जिसका श्रोता पूरी रात कव्वाली का आनन्द लेते रहे। कव्वाली
मे नाते मनकबद के शेयरो से दोनो पार्टियो ने समाइन को मन्त्रमुग्ध करते
रहे। मेले में हुई शानदार कव्वाली का उदघाटन अदनान ज्वैलर्स व मो. वैस
एक्सपोटर ने फीता काटकर किया। इस मौके पर जैदपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष उमेर
अन्सारी मियॉ, रउफ अहमद, मो. फैजानुर्रहमान उर्फ बब्लू. आलम चौधरी,. मो.
अबसार, गुडडू, सलमान,. बदरूददीन. अन्सारी, हामिद अन्सारी, महबूब मियॉ
सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे। प्रोग्राम के दौरान पूरी रात पुलिस
प्रशासन के लोग बड़ी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहे।

