गिरोह का सरगना कौन, पुलिस नही कर रही खुलासा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_820.html
बाराबंकी। कोतवाली नगर पुलिस की आड़ में कई महीनों से चल रहे शहर के एक
पैलेस में जिस्मफरोशी का धंधा करने वाले गिरोह का आज पुलिस अधीक्षक के
आदेश पर कोतवाली प्रभारी ने कर दिया। क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में मारे
गये छापे में पुलिस ने सात जोड़ों को रंगरलिया मनाते रंगे हाथ गिरफ्तार कर
लिया। इस छापे के बाद शहर के अन्य लाजों में हड़कम्प सा मच गया है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली नगर क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले शहर के
मुख्य चौराहों पर स्थित चोरी छिपे पुलिस की सह पर जिस्मफरोशी का धंधा चल
रहा था। इधर जब नये कप्तान राजू बाबू सिंह ने जिले की कमान संभाली तो
उसके बाद से उन्होने शहर में बढ़ रहे अपराधों की समीक्षा की। इस दौरान
उनको पता चला कि शहर के एक लाज में जिस्मफरोशी का धंधा कई महीनों से चल
रहा है। इस धंधे में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के युवा लड़के व लड़किया
शामिल है। आज जब पुलिस अधीक्षक को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होने
क्षेत्राधिकारी सदर और कोतवाली प्रभारी नगर को कार्यवाही करने का आदेश
दिया। कप्तान का आदेश मिलने के बाद पुलिस टीम ने छाया चौराहे के पास
स्थित राजकमल पैलेसे में छापा मारा और मौके पर रंगरलिया मनाते हुए सात
जोड़ो को आपत्तिजनक स्थिति में धरदबोचा। कोतवाली प्रभारी पकड़े गये युवक और
युवतियों को कोतवाली ले आयी और उनसे कड़ाई से पूछताछ करने लगी। जब इस बारे
में प्रभारी निरीक्षक बीपी यादव से जानकारी की गयी तो उनका कहना था कि
अभी पकड़े गये लोगों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही यह पता
चलेगा कि इस जिस्म फरोसी का धंधा कराने वालों का मुखिया कौन है। वैसे पता
चला है कि पकड़े गये युवकों में अधिकांश युवक शहर के ही हैं। जबकि पकड़ी
गयी युवतियों में से चार युवतिया शहर की जबकि तीन युवतियां ग्रामीण
क्षेत्रों की हैं। सबसे खास बात यह है कि पुलिस की नाक के नीचे चल रहे इस
जिस्म फरोशी के धंधे का संचालन कर्ता कौन था और अब तक कोतवाली पुलिस को
पता क्यों नही चला। शायद नये कप्तान की धमक का नतीजा है कि इस रैकेट का
भण्डाफोड़ किया गया।
