महिला की सोते समय धारदार हथियार से हत्या
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_202.html
बाराबंकी। थाना असन्द्रा अन्तर्गत बीती रात अज्ञात हत्यारों ने चाकू से
गला रेतकर एक वृद्ध महिला की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद हत्यारे
मुख्य दरवाजे से निकल भागे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना प्रभारी
असन्द्रा ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। अपर
पुलिस अधीक्षक शफीक अहमद ने घटनास्थ का दौराकर थाना प्रभारी को जल्द से
जलद घटना के खुलासे के आदेश दिये। मृतका के बेटे ने गांव के ही दो लोगों
के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बीती रात थाना असन्द्रा क्षेत्र के ग्राम पश्चिम
बेलांव निवासी गुरदेई पत्नी स्व. रामअधार अपने लड़के दिलीप के साथ में घर
पर सो रही थी। गुरदेई आंगन में लेटी थी। जबकि उसका लड़का दिलीप कमरे में
लेटा था। रात को दो बजे के करीब गुरदेई की चीख सुनकर जब दिलीप जागा तो
उसने देखा कि उसकी मां खून से लथपथ पड़ी है। दिलीप ने शोर मचाया तो आस
पड़ोस के ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। दिलीप ने सबसे पहले रात को इसकी
सूचना असन्द्रा पुलिस को दी। सूचना देने के बाद अपनी मां को लेकर सीएचसी
कोठी पहुंचा वहां पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते
में ही ले जाते समय गुरदेई की मौत हो गयी। दिलीप अपनी मां की लाश को लेकर
घर वापस लौट आया और पुनः फोन करके थाना प्रभारी असन्द्रा अरुण द्विवेदी
को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद आज सुबह थाना प्रभारी दल बल के
साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आम ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद लाश का
पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना के बारे में मृतक के
बेटे दिलीप ने बताया कि उसकी दुश्मनी गांव के ही रहने वाले सुराहीलाल से
चल रही थी। सुराही लाल और उनके घर के सदस्यों ने ही मेरी मां को मार डाला
है। दिलीप ने यह भी बताया कि घटना के समय जब हत्यारे भाग रहे थे तो उस
समय मैने सुराहीलाल को पहचान लिया था। वहीं दूसरी तरफ थाना प्रभारी
असन्द्रा का कहना है कि मृतक के बेटे ने हत्या की नामजद तहरीर दी है।
जांच जारी है जल्द ही असली कातिल सबके सामने होगा।
मौत पर उठे कई सवाल
बाराबंकी। थाना असन्द्रा के ग्राम पश्चिम बेलावं निवासिनी सुखदेई की मौत
पर तरह-तरह के सवाल ग्रामीणों के जहन में गूंज रहे हैं। जितने मुंह उतने
सवाल क्योंकि ग्रामीणों का कहना था कि इतनी बड़ी घटना हो गयी। लेकिन हम
लोगों को सुबह पता चला। जबकि चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के ग्रामीण भी काफी
देर में घटना के बारे में जान पाये। वहीं मृतक का बेटा जिन लोगों पर आरोप
लगा रहा है। उसमे से कोई भी नामजद व्यक्ति घटना के समय गांव में मौजूद
नही थी। दिलीप ने ही दो वर्ष पूर्व एक औरत की खातिर आरोपी सुराही लाल की
मां के पैर फावड़े से काट डाले थे। जिसका मुकदमा अभी न्यायालय में
विचाराधीन चल रहा है। चर्चा तो यहां तक की गांव वाले दबी जुबान से कर रहे
हैं इस घटना के पीछे कहीं दिलीप का तो हाथ ही नही है। क्योंकि अकेले
पुत्र होने के खातिर दिलीप हमेशा अपनी मां से जमीन अपने नाम करवाने की
बात करता था। वैसे असन्द्रा प्रभारी ने इस सम्बन्ध में सिर्फ इतना ही कहा
है कि मृतक के बेटे ने जिस पर आरोप लगाया है उसको गिरफ्तार कर लिया गया
है। पूछताछ के बाद ही दो दिनों के अन्दर सारी हकीकत सामने आ जायेगी।
