aajtaktimes

सदर में हरगोविन्द, दरियाबाद में सतीश, जैदपुर में अम्बरीश और हैदरगढ़ में

बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहीदों को नमन करते हुए और केन्द्र
सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुचाने के खातिर निकाली गयी तिरंगा यात्रा
के आज अन्तिम दिन जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में टिकट के भावी
दावेदारों ने तिरंगा यात्रा निकालकर के अपनी ताकत का एहसास जनता के
साथ-साथ राष्ट्रीय नेताओं तक को कराया। विधानसभा नगर में जहां हरगोविन्द
सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। वहीं विधानसभा क्षेत्र
दरियाबाद में जिला महामंत्री सतीश शर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा
निकालकर केन्द्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार भी किया गया। भाजपा
के प्रदेश नेतृत्व के इशारे पर 16 अगस्त से जिले में सभी विधानसभा
क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकालने का सिलसिला जारी हुआ था। भाजपा
सांसद प्रियंका सिंह रावत पूर्व विधान परिषद सदस्य हरगोविन्द सिंह, पूर्व
विधायक सुन्दर लाल दीक्षित, जिला महामंत्री सतीश शर्मा, महंत नीलेन्द्र
बक्श दास, अम्बरीश रावत, राजा कासिम सहित सभी उन दावेदारों ने तिरंगा
यात्रा पूरे जोर शोर से निकाली थी जो लोग अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों
से टिकट की दावेदारी का दावा ठोक रहे हैं। आज दोपहर पूर्व एमएलसी एवं
भाजपा नेता हरगोविन्द सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी।
जिसमें जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, नगरध्यक्ष राम प्रकाश श्रीवास्तव,
सुधीर सिंह सिद्धू व अन्य भाजपा नेताओं ने शहर के प्रमुख चौराहों से होते
हुए सैकड़ो दोपहिया वाहनों के साथ तिरंगा लहराते हुए भारत माता के जयकारे
लगाकर यह दर्शा दिया कि भाजपा कार्यकर्ताओं में फिर से नई जान पैदा हो
गयी है। तिरंगा यात्रा के दौरान पूर्व एमएलसी हरगोविन्द सिंह ने कहा कि
सपा सरकार के कारनामें इतने खराब हैं कि वह अपने कर्मों से ही इस बार
विधानसभा चुनाव बुरी तरह हार जायेगी। उन्होने आगे कहा कि मुख्यमंत्री की
कुर्सी पाने के लिये चाचा और भतीजा आपस में ही खींचतान करके जनता को
गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं कि प्रदेश में बढ़ते हुए अपराधों की तरफ
ध्यान प्रदेश की जनता का न जाये। वहीं दूसरी तरफ विधानसभा क्षेत्र
दरियाबाद में भाजपा के जिला महामंत्री सतीश शर्मा के नेतृत्व में ग्राम
खुटौली से सैकड़ो वाहनों के काफिलों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यह
तिरंगा यात्रा कुटौली, अरसण्डा, हसौर, सरांयनेतामऊ, लोढ़ेमऊ, बराईल्ड,
दिलराजा, सरांय दुनौली होते हुए तिरंगा यात्रा का समापन ग्राम मचौली में
किया गया। इस मौके पर बोलते हुए जिला महामंत्री श्री शर्मा ने कहा कि आज
प्रदेश की जनता भाजपा की तरफ देख रही है। प्रदेश की जनता जानती है कि
प्रदेश में कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर काबू सिर्फ भाजपा का शासन ही
पा सकती है। उन्होने आगे कहा कि गरीबों को न्याय मिलना तो दूर इस सरकार
में गरीबों का खून ही किया जा रहा है। उन्होने कहा कि आगामी विधानसभा
चुनाव में भाजपा पूर्व बहुमत से प्रदेश में सरकार बनायेगी। तिरंगा यात्रा
में मुख्य रुप से मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत मौर्या, सांसद प्रतिनिधि राम
अछावर लोधी, राजकुमार अवस्थी, रमेश मिश्रा, रामलाल सिंह, रमाशंकर राजपूत,
विनोद अवस्थी, शिव कुमार दीक्षित आदि लोग शामिल थे। जबकि विधानसभा
क्षेत्र हैदरगढ़ में ग्राम लाखूपुर से भाजपा जिला मंत्री सुनील कुमार
शुक्ला के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यह तिरंगा यात्रा
मदारपुर चौराहे से शुरु हुई और कैसरगंज चौराहे पर इसका समापन किया गया।
इस तिरंगा यात्रा में मुख्य रुप से रामकुमार मिश्रा, कौशलेन्द्र शुक्ला,
राकेश पाठक, कमल रावत, रामतीरथ, अरविन्द सिंह, रामकरन सिंह, तीरथ वर्मा,
रवीन्द्र वर्मा, मोतीलाल रावत, अरविन्द कुमार आदि लोग शामिल थे। जबकि
विधानसभा क्षेत्र जैदपुर में अम्बरीश रावत के नेतृत्व में कस्बा जैदपुर
में सैकड़ो मोटर साइकिलों के साथ में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इस मौके
पर बोलते हुए युवा भाजपा नेता अम्बरीश रावत ने बताया कि आज सपा सरकार की
कार्यशैली से प्रदेश की जनता पूरी तरह से अवगत हो चुकी है। अपनी इसी
कार्यशैली की खातिर इस बार उसको दुबारा सत्ता में आना असम्भव है। प्रदेश
की जनता को कमल पसंद है और विधानसभा चुनाव में भाजपा नम्बर 1 पर रहेगी।
अम्बरीश रावत के साथ में जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के कई दिग्गज भाजपाई
नेता भी शामिल थे। वहीं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के
निर्देशानुसार जनपद में तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम के तहत बंकी मण्डल मे
आज प्रातः 10 बजे से तिरंगा यात्रा जिला मंत्री संदीप गुप्ता एवं बंकी
मंण्डल अध्यक्ष प्रदीप वर्मा के संयोजक मे 110 मोटर साइकिलो की तिरंगा
यात्रा निकाली गई यह तिरंगा यात्रा सफेदाबाद से असेनी, लखैचा, कमरपुर
सरैया, मौथरी, कुरौली, रघई, गदिया, खसपरिया, खमरिया, हरौड़ी होते हुए
रेंदुआ पल्हरी माती, इसके बाद केवाड़ी होते हुये समापन की गई।

Related

UP 8276729212044982023

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item