aajtaktimes

मुख़्तार अंसारी के कड़े तेवर, कौमी एकता दल का नहीं होगा सपा में विलय

लखनऊ । कौमी एकता दल का समाजवादी पार्टी (सपा)
में विलय नहीं होगा। इस बात का खुलासा स्वयं मुख्तार अंसारी ने किया है। आज यूपी विधानसभा
सत्र के बाद कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव और मुख्तार के
बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। इस मुलाकात के बाद
मुख्तार ने मीडिया को बताया कि कौमी एकता दल सपा
में विलय नहीं करेगी। मुख्तार ने ये भी कहा कि हमारी
पार्टी किसी भी राजनीतिक दल में विलय के लिए तैयार
नहीं है ।
गौरतलब है कि कौमी एकता दल का 21 जून को
समाजवादी पार्टी में शिवपाल यादव ने विलय कराया
था, जो रद्द हो गया था। हालांकि, उस समय पार्टी के
बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी सपा में शामिल नहीं
हुए थे। उस समय कहा गया था कि अखिलेश यादव इस विलय
के पक्ष में नहीं थे।
कौमी एकता दल के सपा में विलय के बाद मुलायम सिंह
यादव के परिवार में विवाद भी हो गया था। इस फैसले से
नाराज अखिलेश यादव को मनाने के लिए शिवपाल यादव
उनके घर पहुंच गए थे। इसके बाद मुलायम भी बेटे अखिलेश के
फैसले से नाराज हो गए थे, लेकिन अखिलेश ने पार्टी इमेज
को देखते हुए कौमी एकता दल से किनारा कर लिया था
और पार्टी ने विलय रद्द कर दिया था।

Related

UP 1775319612486480237

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item