aajtaktimes

मोटर साइकिल और पैसा लूटने का आरोप

बाराबंकी। थाना रामनगर अन्तर्गत बीती शाम दबंगो ने एक मोटर साइकिल चालक
को रोक कर पहले उसको जमकर मारापीटा बाद में उससे दस हजार रुपये नकद और
मोटर साइकिल लूट ली। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर कार्यवाही की
मांग की है। जानकारी के अनुसार, बीती शाम चार बजे थाना रामनगर क्षेत्र के
ग्राम तेलवारी निवासी अरविन्द कुमार पुत्र महादीन अपने निजी काम से तहसील
फतेहपुर रास्ते में कुछ बदमाशों ने उसका रास्ता रोक कर पहले उसको जमकर
मारापीटा बाद में उसकी मोटर साइकिल और जेब में रखा दस हजार रुपये लूट
लिया। पीड़ित ने थाना रामनगर में जाकर नामजद तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने कोई
कार्यवाही नही की। आज पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर
कार्यवाही की मांग की है।

Related

UP 8121142359180304503

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item