aajtaktimes

विधायक गोपाल रावत और चेयरमैन रियाज़ ने ज़ाईरीने हज से दुआ की किया अपील

अजमी रिज़वी
बाराबंकी । जैदपुर कस्बे से इस वर्ष हज पर जाने वाले लोगो को जैदपुर विधायक राम गोपाल रावत व चेयरमैन रियाज अहमद ने मुबारकबाद देते हुए प्रदेश मे अमन चैन व तरक्की के लिए दुआ करने की अपील की है,
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कस्बे से लगभग चालिस पुरूष व महिलाएं हज करने के लिए जा रहे है, हज करने जा रहे लोगो को आज नगर पंचायत अध्यक्ष रियाज अहमद के आवास पर क्षेत्रीय विधायक राम गोपाल रावत ने गले मिलकर मुबारकबाद दी व देश और प्रदेश मे शान्ति अमन व तरक्की के लिए दुआ करने की अपील की, नगर पंचायत चेयरमैन रियाज अहमद ने भी सभी हज पर जा रहे लोगो को गले मिलकर मुबारकबाद दी, और प्रदेश व कस्बे मे अमन, चैन, खुशहाली व तरक्की के लिए दुआ करने की अपील की,इस मौके पर सपा नगर अध्यक्ष जावेद रिज़वी, विधायक प्रतिनिधि अजय वर्मा, हाजी इसराईल कुरैशी, खालिद कुरैशी, हाजी गुड्डू बर्तन, अताउल्ला, सईद सिद्दीकी , रफीक सिद्दीकी, सभासद जेपी वर्मा, सगीर तेली सहित बड़ी तादात मे मौजूद लोगो ने हज पर जाने की मुबारकबाद दी ।

Related

news 5647511753436636793

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item