aajtaktimes

चुनाव नजदीक आते ही बढ़ रहे अपराध : राजा कासिम

अजमी रिज़वी
बाराबंकी । जैसे जैसे उत्तर प्रदेश का चुनाव करीब आ रहा है वैसे वैसे अपराध बढ़ रहा है, क्योकि समाजवादी के अपराधी जान गये है कि उत्तर प्रदेश मे समाजवादी पार्टी की सरकार नही आयेगी । यह बात राजा कासिम क्षेत्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक सभा ने एक प्रेस नोट के माध्यम से कही है । राजा कासिम ने कहा की प्रदेश में कानून का मखौल उड़ाया जा रहा है जिसका उदाहरण बुलन्दशहर की शर्मनाक घटना है । आज उत्तर प्रदेश मे कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नही रह गयी है जंगलराज व दंगेराज के नाम से पूरे देश मे स्थापित हो गया है, राजा कासिम ने उत्तर प्रदेश की जनता से यह अपील की है कि 2017 मे राष्ट्रवादी विचारधारा की सरकार बना कर अपनी सुरक्षा व बहन बेटियो की सुरक्षा व अपने मकान जमीन की सुरक्षा करे ।

Related

UP 3148738479967783941

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item