aajtaktimes

पर्यावरण की रक्षा हमारा प्रथम कर्तव्य: डा.सुधाकर सिंह

🌕"घर सुल्तानपुर फाउंडेशन , गोमती मित्र मण्डल, गायत्री परिवार और केएनआई विधि संकाय" के संयुक्त तत्वाधान में जनता इण्टर कालेज रामगंज में जागरूकता व पौधारोपण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
असग़र नक़ी
सुल्तानपुर । हरे-भरे पेड़ों की कमी पर्यावरण संकट ही नहीं हम सबकी ज़िन्दगी का मुद्दा है, इस कमी को केवल पौधरोपण और उसकी देखभाल कर के ही दूर किया जा सकता है, जनता इण्टर कालेज रामगंज में छात्रों को जागरुक करते हुए बाल रोग विशेषज्ञ डा. सुधाकर सिंह ने उक्त बातें कहीं।
चिकित्सक श्री सिंह ने यहां छात्रों को उस समय जागरूक किया जब की इलाके में हरियाली पर ढंके-छिपे आरे चल रहें हैं, चिकित्सक श्री सिंह ने छात्रों के बीच कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है, बस हमारी ज़रूरत युवाओं को बस इतनी सी है के इनके अन्दर सोच पैदा कराकर इन्हें सजग कर दिया जाये, उन्होंने कहा कि आज का युवा वर्ग ही पर्यावरण की रक्षा कर सकता है।
वहीं सुशील सिंह ने छात्रों के बीच अपनी बात रखते हुए कहा कि पौधा लगाना बड़ी बात नहीं है पौधे को लगाने से ज्यादा पौधे की देखभाल ज़रूरी है, इसके लिये प्रेम और भाईचारे से लोगों तक अपनी बात पहुंचाये तो निश्चय ही सोच बदलेगी, फिर पौधों को नुकसान पहुँचाने से पहले लोग सोचेगें।
जनता इण्टर कालेज में पौधारोपण कार्यक्रम से पूर्व "घर सुल्तानपुर फाउंडेशन , गोमती मित्र मण्डल, गायत्री परिवार और केएनआई विधि संकाय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में 600 छात्रों को जागरूक किया गया, साथ ही साथ पौधारोपण भी किया गया।
इस मौके पर टीम सदस्य अभिषेक सिंह, भारत भटनागर,शेखर श्रीवास्तव आदि के साथ कालेज के प्रधानाध्यापक उमाकांत सिंहत प्रभाकर सक्सेना व अध्यापक गण मौजूद रहे।

Related

SULTANPUR 2994852219906460058

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item