aajtaktimes

डेंगू ने एक और दरोगा की जान ले ली

डेंगू ने एक और दरोगा की जान ले ली। एसएसपी अभियोजन कार्यालय में तैनात दरोगा अनिल कुमार पांडेय (55) की बुधवार सुबह तेज बुखार के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। बीते दिनों भूतनाथ चौकी इंचार्ज केजी शुक्ला की भी डेंगू से मौत हो चुकी है।
 में ही उनकी मौत हो गई। वहीं मोहनलाल गंज में दसवीं कक्षा की छात्रा पूजा की भी डेंगू ने जान ले ली। पूजा चार दिनों से रायबरेली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थी और कार्ड टेस्ट में उसमें डेंगू की पुष्टि हुई थी।
एसओ अलीगंज कमलापति यादव ने बताया कि मूल रूप से फैजाबाद बीकापुर के अनिल कुमार पांडेय की पत्नी सरला को कुछ दिन से तेज बुखार था। जांच में पता चला कि उनको डेंगू बुखार है। सरला का इलाज अलीगंज स्थित एक ट्रस्ट के अस्पताल में चल रहा है।
इस दौरान अनिल का अस्पताल रोज आना-जाना रहा ज‌िससे वे भी तेज बुखार की चपेट में आ गए। बुधवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और अलीगंज स्थित पुलिस लाइन क्वार्टर में उनकी मौत हो गई।
अनिल की आठ बेटियां हैं जिनमें तीन की शादी हो चुकी है, जबकि पांच बेटियों की शादी होनी बाकी है। वहीं मोहनलालगंज कस्बे के गंगा सागर गोस्वामी की बेटी पूजा की निजी अस्पताल में चार दिनों के इलाज के बाद भी हालत नहीं सुधरी। बुधवार तड़के पूजा ने दम तोड़ दिया।
भूतनाथ चौकी इंचार्ज केजी शुक्ला भी अलीगंज स्थित पुलिस लाइंस क्वार्टर में ही रहते थे। केजी शुक्ला, अनिल कुमार पांडेय की मौत और अनिल की पत्नी सरला का डेंगू का चपेट में आना पुलिस क्वार्टर के आसपास साफ-सफाई के इंतजाम पर सवालिया निशान है।
म‌िले नए मरीज
अनिल की आठ बेटियां हैं जिनमें तीन की शादी हो चुकी है, जबकि पांच बेटियों की शादी होनी बाकी है। वहीं मोहनलालगंज कस्बे के गंगा सागर गोस्वामी की बेटी पूजा की निजी अस्पताल में चार दिनों के इलाज के बाद भी हालत नहीं सुधरी। बुधवार तड़के पूजा ने दम तोड़ दिया।
चौकी इंचार्ज केजी शुक्ला भी अलीगंज स्थित पुलिस लाइंस क्वार्टर में ही रहते थे। केजी शुक्ला, अनिल कुमार पांडेय की मौत और अनिल की पत्नी सरला का डेंगू का चपेट में आना पुलिस क्वार्टर के आसपास साफ-सफाई के इंतजाम पर सवालिया निशान है।
बुधवार को हुई दो मौतों के साथ डेंगू से मौतों का आंकड़ा 15 पहुंच गया। वहीं  29 नए मरीजों में बुधवार को कार्ड टेस्ट से डेंगू की पुष्टि हुई। सिविल में 18, बलरामपुर में 3, केजीएमयू में 4 और लोहिया में 4 मरीजों में पुष्टि हुई।



Related

UP 7802513342880786170

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item