तिरंगा यात्रा की पंकज ने की बाराबंकी से शुरुआत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_208.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व नियोजित तिरंगा यात्रा की आज
प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने बाराबंकी से शुरूआत की। अवध प्रान्त के
विभिन्न जनपदों से आये कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने इस
तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों के अंतःकरण में राष्ट्रीयता की
भावना का उत्थान करना है। हम लोग मात्र 15 अगस्त, 26 जनवरी और 02 अक्टूबर
को राष्ट्रीय पर्व मानकर अवकाश मनाते हैं। यह ठीक नहीं है। इसी तिरंगे के
लिए तमाम क्रांतिकारियों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे डाली।
श्री सिंह ने केन्द्र सरकार की नीतियों का बखान करते हुए कहा कि केन्द्र
सरकार देश के विकास के लिए पूर्णतया कटिबद्ध है। सरकार द्वारा जनोपयोगी
तमाम योजनाओं का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को
सम्बोधित करते हुए उन्होनें आगे कहा कि केन्द्र सरकार एवं भाजपा की
नीतियों से इस यात्रा के द्वारा लोगों को द्वार-द्वार जाकर वाकिफ कराया
जायेगा। सांसद प्रियंका रावत ने कहा कि पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार एवं
अपराधों का बोलबाला है। चारों ओर लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। भाजपा की
ओर बढ़ी ही आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। अब वक्त आ गया है कि भाजपा
कार्यकर्ता कमर कस लें और समर में कूद पड़े। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व
विधायक सुन्दर लाल दीक्षित ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा से हम
अलगाववादियों को यह दिखा देंगे कि सीमा पार से आतंकवाद को संरक्षण देने
वालो, पूरा भारत एक तिरंगे के नीचे है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अवधेश
श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद अवस्थी, वरिष्ठ भाजपा नेता सिद्धार्थ
अवस्थी, जिला महामंत्री हर्षित वर्मा हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।