पुलिस अधीक्षक ने दिया पुलिस टीम को ईनाम
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_225.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना रामनगर अन्तर्गत टैक्सी चालक की हत्या किसी बाहरी ने नही
बल्कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने पत्नी
सहित तीन लोगों को हत्या के मामले में गिरफ्तार करके हत्या में प्रयुक्त
हथियार भी बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक ने इस
गुडवर्क से खुश होकर पुलिस टीम को पांच हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की
है। जानकारी के अनुसार, 25 अगस्त की सुबह थाना सतरिख क्षेत्र के ग्राम
पार का पुरवा मजरे मलौली निवासी रज्जनलाल उर्फ रामविलास की लाश रामनगर
थाना क्षेत्र के मरकामऊ पुल के नीचे मिली थी। देखने से लग रहा था कि
हत्यारों ने पहले उस पर धारदार हथियारों से हत्या किया बाद में उसकी गला
दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज करने के बाद लाश का
पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था। जब पीएम रिपोर्ट में
हत्या की पुष्टि हुई तो उसके बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश पर हत्याकाण्ड का
खुलासा करने के लिये पुलिस टीम को लगाया गया था। जिसकी अगुवाई अपर पुलिस
अधीक्षक उत्तरी कर रहे थे। पुलिस टीम ने ग्राम करीमाबाद के निवासी
रामसजीवन उर्फ पप्पू वर्मा पुत्र नन्हे लाल को जब पकड़ा तो सारी हकीकत
खुलकर सामने आ गयी। उसी के आधार पर पुलिस दल ने थाना कोठी क्षेत्र के
ग्राम मिर्जापुर निवासी धर्मेन्द्र कुमार उर्फ ननकऊ पुत्र माता प्रसाद और
मृतक की पत्नी सरिता देवी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बारे में खुलासा
करते हुए पुलिस अधीक्षक राजू बाबू सिंह ने बताया कि मृतक ने दो माह पूर्व
अपनी जमीन बेचकर एक टैम्पो खरीदी थी और उसी को चलाता था। वह शराब का आदी
था जिसके कारण आये दिन घर में मृतक का अपनी पत्नी से विवाद होता रहता था।
पत्नी सरिता का सम्बन्ध गांव के ही निवासी रामसजीवन से हो गया था। उसी के
बाद इन लोगों ने रज्जनलाल को रास्ते से हटाने की साजिश बना ली थी। 23 की
शाम को रामसजीवन ने मृतक से कहा था कि रामनगर कस्बे से सरिया लादकर लाना
है। 24 की शाम को जब वह सरिया लादने के लिये रामनगर पहुंचा तो रामसजीवन
और उसके दोस्त धर्मेन्द्र कुमार ने पहले उसको जमकर शराब पिलाई और फिर
मरकामऊ पुल के पास ले गये। इसके बाद इन दोनो लोगों ने चाकू से हमलाकर
रज्जनलाल को मरणासन कर दिया और बाद में गला दबाकर मार डाला। लाश को नाले
में फंेक कर दोनो लोग उसका मोबाइल व अन्य कीमती सामान साथ लेकर चले गये।
जिससे यह लगे कि लूट के इरादे से रज्जनलाल की हत्या की गयी है। पुलिस
अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में जब थाना प्रभारी रामनगर व अन्य स्टाफ
कर्मियों से छानबीन की तो सारी बात सामने आ गयी। पुलिस अधीक्षक ने इस
गुडवर्क से खुश होकर सर्विलांस सेल प्रभारी श्याम सुन्दर पाण्डेण्य,
स्वाट टीम प्रभारी विकास पाण्डेय सहित पूरी पुलिस टीम को पांच हजार रुपये
नकद ईनाम देने की घोषणा की है।