गांव गरीब पार्टी ने सड़क जामकर किया प्रदर्शन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_796.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। गांव गरीब पार्टी के संयोजक विश्राम पाल धनगर के नेतृत्व में
आज सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बंकी ब्लाक के सामने सड़क जामकर प्रदर्शन किया
और अपनी नौ सूत्रीय मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा। इस मौके पर बोलते
हुए श्री धनगर के कहा कि आज भ्रष्टाचार का युग है और हर तरफ भ्रष्टाचार
कायम है। थानों से लेकर तहसीलों तक बिना सुविधा शुल्क के कोई काम नही हो
रहा है। उन्होने कहा कि ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान और ब्लाक के
अधिकारी मिलकर जमकर मनमानी कर रहे हैं और जो ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव
जीते हैं उनको यह भी नही पता होता है कि कब बैठक बुलायी गयी है और कब कौन
सा प्रस्ताव गांव के विकास के लिये पारित हुआ है। श्री धनगर ने कहा कि
ग्राम पंचायत सदस्यों को उनका हक दिलाने के खातिर आर पार की लड़ाई लड़ी
जायेगी। इस मौके पर उनके साथ में सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।