शहर की दुकाने बंद, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_503.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। शहर में वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों द्वारा दुकानों पर
मारे गये छापो से नाराज होकर आज शहर व्यापारियांे ने बाराबंकी शहर की
दुकानों को बंद करवाकर धरना प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने एडीएम से
मुलाकात कर छापामारी बंद करवाने की मांग भी की। आज के इस बंदी से शहरवासी
खरीदारी के लिये भटकता रहा। जानकारी के अनुसार, गत् दिनों वाणिज्य कर
विभाग के अधिकारियों द्वारा शहर के कई नामी प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर
काफी गड़बड़ी पकड़ी थी। ताबड़तोड़ छापों से व्यापारियों के होश उड़ गये थे और
उन्होने सोमवार को सभी व्यापारी संगठन एकजुट होकर वाणिज्य कर विभाग के
अधिकारियों का पुतला फूंक कर विरोध जताया था। इन व्यापारियों का आरोप था
कि वाणिज्य कर के अधिकारी छापेमारी के दौरान व्यापारियों का उत्पीड़न कर
रहे हैं। व्यापारियों ने पूर्व में ही आज के दिन बंदी का एलान कर रखा था।
आज सुबह 8 बजे से ही व्यापार मण्डल के सभी संगठन एक होकर शहर के शट्टी
बाजार, घण्टाघर, धनोखर, छाया सहित विभिन्न शहर दुकान बंद करायी। कुछ
व्यापारियों ने दुकान खोलने का प्रयास किया तो व्यापारी संगठन के
पदाधिकारियों ने उनकी दुकान जबरदस्ती बंद करवायी। दोपहर तक शहर में पूरी
तरह सन्नाटा फैला हुआ था। दोपहर करीब डेढ़ बजे सैकड़ो व्यापारियों ने रैली
निकालकर वाणिज्य कर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और डीआरडीए सभागार
में नवागत एडीएम अनिल सिंह से मुलाकात कर एक ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें इन
व्यापारियों ने लिखा था कि अगर वाणिज्य कर अधिकारियों की मनमानी बंद नही
हुई तो जिले के व्यापारी एकजुट होकर विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होने
यह भी चेतावनी दी की आगामी विधानसभा चुनाव में इसका खामियाजा सत्ता पक्ष
के नेताओं को भुगतना पड़ेगा।