aajtaktimes

तिरंगा यात्रा की सफलता से भाजपाई खुश

बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा पूरे जनपद में तहलका मचा
रखा है। हजारों भाजपा कार्यकर्ता इस तिरंगा यात्रा शामित होकर उत्साहित
है। मंगलवार को नगर में भाजपा नगर अध्यक्ष राम प्रकाश श्रीवास्तव की
अगवाई मे बारह हजार कार्यकर्ता मोटर साइकिलों से पूरे नगर की मुख्य
मार्गाे तथा मोहल्लो की भी मुख्य मार्गो पर तिरंगा झण्डा लेकर भ्रमण
करेगे। इस यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव,
सांसद प्रियंका सिंह रावत, नगर पालिका के चेयरमैन रंजीत बहादुर
श्रीवास्तव, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं फैजाबाद जनपद के
प्रभारी सुधाीर कुमार सिंह ‘सिद्धू‘ पूर्व एमएलसी हरगोविन्द सिंह, रचना
श्रीवास्तव, भाजपा मीडिया प्रभारी देवेन्द्र प्रताप सिंह ‘ज्ञानू‘ की
भागीदारी रहेगी।

Related

UP 7838946079760427589

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item