aajtaktimes

हरगोविन्द के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा आज

बाराबंकी। तिरंगा यात्रा के अन्तिम दिन आगामी 23 अगस्त को हरगोविन्द सिंह
को अपनी ताकत दिखाने का मौका मिला है। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के आहवान
पर तिरंगा यात्रा 16 अगस्त से शुरु हुई थी जिसका समापन 23 अगस्त को किया
जाना है। पूरे जिले में तिरंगा यात्रा को मिली भारी सफलता के बाद भाजपा
नेताओं ने जिला मुख्यालय पर यात्रा समापन के कार्यक्रम में अपनी पूरी ताक
झोंकने का मन बना लिया है। पूर्व एमएलसी हरगोविन्द सिंह जो आगामी
विधानसभा चुनाव में भाजपा से विधानसभा नवाबगंज (बाराबंकी) से टिकट के
प्रमुख दावेदार हैं। उनको अपनी ताकत दिखाने का मौका मिला है। वैसे तिरंगा
यात्रा के समापन कार्यक्रम की अगुवाई जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव करेंगे
लेकिन उनके साथ में नगर पालिका अध्यक्ष से लेकर अन्य प्रमुख भाजपाई भी।

Related

UP 9119720058575382013

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item