सतीश के नेतृत्व में दरियाबाद में निकली तिरंगा यात्रा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_893.html
बाराबंकी। जब से प्रदेश में सपा सरकार आयी है उसके बाद से प्रदेश की जनता
न्याय के लिये भटक रही है। हर तरफ गरीबो के ऊपर अत्याचार हो रहा है। उक्त
बात विधानसभा क्षेत्र दरियाबाद की ग्राम पंचायत जरौली में हनुमान मंदिर
के पास से भाजपा के तिरंगा यात्रा को हरी झण्डी दिखाते हुए जिला
महामंत्री सतीश शर्मा ने कही। श्री शर्मा ने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा
की सरकार थी उस समय जिले में न तो बिजली की समस्या थी और न ही नहरों में
पानी का रोना था और न ही जितनी बेलगाम पुलिस अब हो गयी है उतनी बेलगाम
पुलिस नही थी। पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही का अंकुश था। उन्होने आगे कहा
कि आज प्रदेश की जनता भाजपा की तरफ देख रही है। जनता जानती है कि भाजपा
की एक ऐसी अकेली पार्टी है जो प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ-साथ
विकास का काम भी ईमानदारी से करा सकती है। उन्होने आगे कहा कि आज कल
कमीशन का दौर चल रहा है। थाने से लेकर तहसीलों तक अगर कोई काम कराना हो
तो पहले कमीशन अधिकारी को दे दो उसके बाद काम होने की संभावना बनी रहती
है। तिरंगा यात्रा जरौली से शुरु हुई ग्राम ओहरपुर, धनौली खास, पूरे
पाठक, गैरिया, बेलिया होते हुए ग्राम बबुरी गांव में यात्रा का समापन
हुआ। तिरंगा यात्रा में मुख्य रुप से हरिशंकर तिवारी, राजेश मिश्रा,
गुड्डू शर्मा, अनूप अवस्थी, बलराम विश्वकर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता
शामिल थे। वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी का तिरंगा यात्रा ‘जरा याद
करो कुर्बानी’ कार्यक्रम के तहत विधानसभा जैदपुर में सांसद प्रतिनिधि
उपेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में विकास खण्ड मसौली में तिरंगा यात्रा
का निकाली गई। संजय अवस्थी द्वारा आयोजित रैली मेें दर्जनो मोटरसाइकिलो
के साथ लगभग 20 किमी लम्बी यात्रा निकाली गई। भाजपाई हाथ में तिरंगा थामे
ज्वालामुखी मंदिर से यात्रा की शुरूआत कर गांव-गली चौराहे, कस्बो से होते
हुए के दौरान भारत माता की जय, वन्दे मातरम् के जीशोले नारो से देशभक्ति
की शमा बांध दी। रैली का नेतृत्व करते हुए उपेन्द्र सिंह रावत ने
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व अमरशहीदो के बलिदान को याद करते हुए लोगो
को उनके अतुलनीय बलिदान की याद दिलायी। इस अवसर पर वेद प्रकाश द्विवेदी,
प्रेम प्रकाश द्विवेदी, बलराम वर्मा, राकेश सैनी सहित काफी संख्या में
कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

