aajtaktimes

राजा कासिम के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर भाजपा के क्षेत्रीय अल्पसंख्यक
मोर्चा के अध्यक्ष के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। जिसमें
सैकड़ो मोटर साइकिल का काफिला शहर के विभिन्न गलियों में होता हुआ निकला।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता भारत माता की जय और वन्देमातरम का नारा लगाते
रहे। इस मौके पर बोलते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष राजा कासिम ने कहा कि
प्रदेश सरकार के कार्यकाल में 764 दंगे हो चुके हैं जिसकी मुख्य वजह यह
है कि प्रदेश सरकार दंगाईयो के साथ में है। उन्होने आगे कहा कि आज पूरे
प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नही रह गयी है। महिलाएं खुलकर
नही घूम सकती हैं। क्योंकि इन लोगों को डर बना रहता है अपराधियों की नजर
उन पर न पड़ जाये और उनकी इज्जत खतरे में पड़ जाये। तिरंगा यात्रा में
मुख्य रुप से फजल हुसैन, मो. लुकमान, मो. नदीम, मो. नौशाद, इम्तियाज
हुसैन, मंजर अब्बास रिजवी, अब्बास अली, जुबेर अहमद खान, ताहिर किदवई आदि
सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related

UP 8039042166441308272

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item