दुराचार की आशंका
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_40.html
बाराबंकी। थाना लोनीकटरा अन्तर्गन हत्यारों ने एक 35 वर्षीय अज्ञात महिला
की हत्या कर लाश को हाइवे के किनारे फेंक कर फरार हो गये। चर्चा यह भी है
कि हत्यारों ने घटना को अंजाम देने से पूर्व उसके साथ दुराचार भी किया।
पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वैसे
थाना प्रभारी दुराचार की घटना से इंकार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार,
आज सुबह करीब 6 बजे थाना लोनी कटरा क्षेत्र के भिलवल चौराहे के समीप लखनऊ
सुल्तानपुर राजमार्ग पर सड़क किनारे एक 35 वर्षीय अज्ञात महिला की लाश
नागरिकों ने देखी। मृतका के शरीर पर लाल रंग का सलवार सूट था और गले में
दुपट्टा पड़ा हुआ था। देखने से लग रहा था कि हत्यारों ने महिला की हत्या
गला दबाकर की है। चर्चा तों यहां तक है कि हत्यारों ने पहले उक्त महिला
के साथ दुराचार किया और उसके बाद उसकी हत्या करके लाश को सड़क किनारे फेंक
दिया। नागरिकों की सूचना पर मौके पर थाना प्रभारी श्रीधर पाठक दल बल के
साथ पहुंचे और लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
थाना प्रभारी का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा
कि अज्ञात महिला की मौत की क्या वजह है। उन्होने महिला के साथ में
दुराचार की घटना से इंकार किया है। पुलिस मृतका के शिनाख्त के लिये
प्रयास शुरु कर दिये हैं। समाचार भेजे जाने तक पुलिस के हाथ खाली थे।