aajtaktimes

कांग्रेस लीग की कार्यकारिणी गठित

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। इण्डियन नेशनल कांग्रेस लीग के जिलाध्यक्ष मो0 शहजाद ने
राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति पर राज्यसभा सांसद व अनुसूचित जाति आयोग के
अध्यक्ष डॉ0 पी.एल पुनिया के आर्शीवाद से कार्यकारिणी का विस्तार किया
गया। इण्डियन नेशनल कांग्रेस लीग की कार्यकारिणी में शुऐब खान उर्फ शिबू,
शाहनवाज अजमी, दुर्गा प्रसाद जी को जिला उपाध्यक्ष, मो. आदिल व खुर्शीद
आलम को जिला महासचिव, अनुपम शुक्ला, रिजवान सिद्दीकी, शकील, अकील अहमद,
हसीबउर रहमान, चन्द्र शेखर को जिला सचिव व इसी क्रम में डॉ0 शाहबान को
जैदपुर नगर अध्यक्ष, मो0 फैय्याज को बाराबंकी शहर अध्यक्ष, मेराज अंसारी
को हरख ब्लाक अध्यक्ष, आतिफ आमिर को देवा ब्लाक अध्यक्ष, नियुक्त किया।
उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष मो0 शहजाद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दी।
उन्होनें सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को कांग्रेस लीग का हिस्सा बनने पर
हार्दिक शुभकामनाये दी तथा सभी सामाजिक कार्यों में ज्यादा से ज्यादा
एकजुट होकर भागीदारी निभाये और कांग्रेस लीग संगठन को मजबूती प्रदान
करें। इस मौके पर पी.एल पुनिया ने प्रसंशा व्यक्त की और सभी नवनियुक्त
पदाधिकारियों को भविष्य में मेहनत व लगन से कार्य करके संगठन व पार्टी को
मजबूती प्रदान करने की शुभकामनाये दी।

Related

UP 3137140951460830710

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item