संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/08/blog-post_532.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना असन्द्रा अर्न्तगत एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत
हो गयी। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली
जानकारी के अनुसार थाना असन्द्रा क्षेत्र के ग्राम सालाभारी निवासी
प्रहलाद पुत्र राम दयाल बीती 10 अगस्त की शाम को गम्भीर अवस्था में उसको
लेकर उसके परिजन जिला अस्पताल आए थे। दो दिनों तक इलाज करने के बाद उसको
घर वापस भेज दिया गया था। जिसकी आज सुबह मौत हो गयी। मृतक के परिजनों का
कहना है कि मौत की वजह जहरीला सांप काटने से है। लेकिन कुछ ग्रामीणों
द्वारा विरोध करने पर उसकी सूचना असन्द्रा पुलिस को दी गयी। पुलिस ने लाश
का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पीएम
रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।