aajtaktimes

सहकारिता मंत्री के प्रयास से जिंदा हैं सहकारी समितियां: धीरेन्द्र

बाराबंकी। प्रदेश सरकार द्वारा सहकारी क्षेत्र के लिये वित्तीय अनुदान एव
नीतियों का निर्धारण कराकर प्रदेश के मृत प्राय सहकारी आन्दोलन को सुदृढ़
बनाते हुये उसे पुर्नजीवन देने काम प्रदेश के सहकारिता मंत्री शिवपाल
सिंह यादव के सत्प्रयासों का परिणाम है। इस दिशा में बन्द जिला सहकारी
बैकों को लाइसेन्स दिलाकर उन्हें पुनः संचालित करना, विभिन्न सहकारी
समितियों को स्वायत्ता प्रदान कर प्रत्येक समिति में स्थायी कर्मचारी
नियुक्त कर प्रदेश के किसानो को सहकारिता के माध्यम सेसमुचित, सस्ती खाद
बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था के लिये प्रदेश की सपा सरकार और
मुख्यमंत्री बधाई के पात्र है। उक्त विचार इफ्को के तत्वाधान में ज्योली
सहकारी समिति पर आयोजित‘‘नीम वृक्षारोपण कार्यक्रम’’ के मुख्य अतिथि के
रूप में उपस्थित किसानो को सम्बोधित करते हुये उत्तर प्रदेश को-आपरेटिव
बैंक के कार्यकारी सभापति धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने व्यक्त किये।
डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लि., बाराबंकी के सचिव, मुख्य कार्यपालक
अधिकारी एसआर सरोज ने किसानो को सहकारी समिति से सस्ते फसली ऋण तथा फसल
बीमा की जानकारी दी तथा बताया कि बैंक सभापति धीरेन्द्र कुमार वर्मा के
निर्देश पर जिले की प्रत्येक साधन सहकारी समिति पर शीघ्र ही एक सुझाव
शिकायत पुस्तिका रखी जायेगी। जिस पर समिति का सदस्य, किसान अपने बहुमूल्य
सुझाव, शिकायत अंकित कर सकता है। तद्क्रम में सकारात्मक कार्यवाही होगी।
कार्यक्रम का संचालन धर्मेन्द्र सिंह वरिष्ठ क्षेत्र प्रबन्धक इफ्को ने
किया। कार्यक्रम में ज्योली समिति सभापति जसकरन प्रसाद, सचिव सुखदेव
वर्मा, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला रावत सहित बड़ी संख्या में किसान व
समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Related

UP 8150577391818194077

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item