aajtaktimes

पांच सालो में बदली प्रदेश की तस्वीर: सुरेश

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जब सोच युवा हो और जोश युवा हो तो कुछ भी नामुमकिंन नही है और
इसका साक्षात प्रमाण है उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अलिखेश यादव।
अपने चार साल के कार्यकाल में उन्होने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल कर रख
दी है। क्या स्त्री, क्या पुरूष, क्या गांव, क्या शहर, क्या बच्चे, क्या
बूढ़े उत्तर प्रदेश सरकार ने हर वर्ग हर क्षेत्र के विकास पर पूरा ध्यान
दिया है। उक्त आज आम आदमी बीमा योजना के तहत संतोष कुमार मिश्रा पुत्र
राम सागर निवासी ग्राम मैलही मजरे बनवा को आर्थिक सहायता राशि की चेक
देने के उपरान्त सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने व्यक्त
किये। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के कुशल कार्य
करने की क्षमता का ही नतीजा है कि आज विकास की दौड़ में उत्तर प्रदेश कई
राज्यों को पीछे छोड़ चुका है और उसने अपना एक अगल मुकाम बना लिया है।
यूपी को न केवल राष्ट्रीय बल्कि अन्तराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली है।
सदर विधान सभा क्षेत्र के लोगों के लिए मुझसे जो बन सका मैने भी हर सम्भव
प्रयास किया है कि अपने क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास करा सकूं, और काफी हद
तक मुझे सफलता भी मिली है। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से विधान सभा अध्यक्ष
कामता प्रसाद यादव, मो. रिजवान संजय, परवेज अहमद, मो. सब्बन, गुड्डू
यादव, विनोद यादव, राकेश यादव, मो. मोनिस, मंशूर सिद्दीकी, अमित वर्मा,
सादिक हुसैन, मो. आसिफ समेत आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 4230290728007655615

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item