मुकदमा दर्ज, हमलावर फरार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_19.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कोतवाली रामसनेहीघाट अन्तर्गत आज सुबह जमीनी विवाद को लेकर
दबंगो ने एक युवक की धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर
दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया
है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के ग्राम जेठबनी
निवासी राजू पुत्र राममिलन का गांव के ही दबंग व्यक्ति नरेन्द्र से जमीनी
विवाद चल रहा था। राजू ने कई बार इस मुद्दे को लेकर तहसील दिवस में
प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा घोर
लापरवाही बरती गयी थी। आज सुबह 6 बजे के करीब जब राजू शौंच के लिये गांव
के बाहर बाग में गया था तो पहले से घात लगाकर बैठे नरेन्द्र कुमार पुत्र
सरोज आदि लोगों ने राजू को पकड़ कर पहले लाठी डण्डो से पीटा बाद में
धारदार हथियार से हमलाकर उसको गंभीर रुप से घायल कर दिया। राजू को मरा
हुआ समझकर सभी दबंग वहां से निकल भागे। जब इसकी जानकारी राजू के परिजनों
को हुई तो वह लोग राजू को लेकर कोतवाली रामसनेहीघाट पहुंचे जहां पर पुलिस
ने मुकदमा दर्ज करके इलाज के लिये उसको पहले सीएचसी रामसनेहीघाट भेजा।
जहां पर डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर
दिया। घटना के बारे में पीड़ित के परिजनों का कहना था कि दबंग जबरदस्ती
उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। जिसका हम लोग लगातार विरोध
कर रहे थे। कई बार इसकी शिकायत थाना दिवस से लेकर तहसील दिवस में जाकर के
की लेकिन कोई भी कार्यवाही नही हुई। अगर कार्यवाही होती तो मेरे राजू की
हालत ऐसी न होती।