aajtaktimes

पट्टे में फंसकर महिला घायल, ट्रामा रेफर

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना सतरिख अन्तर्गत आज सुबह चलते ट्यूबबेल में पानी पीने गयी
एक महिला की साड़ी फस गयी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गयी। घायल महिला
को लखनऊ ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, आज
सुबह 7 बजे थाना सतरिख क्षेत्र के ग्राम मंजीठा निवासी अशोक कुमार की
पत्नी मीरा देवी खेत में काम करने गयी थी। अचानक उसको प्यास लगी और पड़ोस
में चल रहे ट्यूबबेल में पानी पीने लगी। पानी पीते समय उक्त महिला की
साड़ी ट्यूबबेल के पट्टे में फंस गयी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गयी।
उसको लेकर पहले उसके परिजन जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर डाक्टरों ने उक्त
महिला को लखनऊ ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया।

Related

UP 459985512261049674

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item