aajtaktimes

सोती रही कोतवाली पुलिस

अजमी रिज़वी
सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। कोतवाली बदोसरांय अन्तर्गत बीती रात शातिर चोरों
ने दो दुकानों का ताला तोड़कर लाखो रुपये का सामान और अन्य कागजात तक उठा
ले गये। पीड़ितों ने घटना की शिकायत की हैं। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर
दी है। जानकारी के अनुसार, बीती रात शातिर चोरों ने बदोसरांय चौराहे पर
स्थित दुकानदारों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने सबसे पहले सत्यमनाग की
दुकान का ताला तोड़ा और दुकान में रखा किराना का लाखों रुपये का कीमती
सामान एक इन्वर्टर और बैट्रा सहित करीब दो लाख रुपये का सामान चुरा ले
गये। इसी रात शातिर चोरों ने बगल में स्थित दूसरी दुकान विवेक गुप्ता के
दुकान का ताला तोड़ा दुकान में रखा पचास लीटर मेंथा आयल, बीस हजार रुपये
नकद व अन्य कीमती सामान चुरा ले गये। आज सुबह जब दोनो व्यापारी अपनी
दुकान खोलने पहुंचे तो उनको घटना की जानकारी हुई। कोतवाली पुलिस की नाक
के नीचे इन चोरियों से यह साबित होता है कि कोतवाली पुलिस को चोरों का
कोई डर नही रह गया है। सबसे मजेदार बात यह है कि पुलिस की पिकट भी रात को
बदोसरांय चौराहे पर रहती है। घटना के समय पुलिसकर्मी क्या सो रहे थे। यह
चर्चा का विषय बन गया है।

Related

UP 5494001044880264964

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item