aajtaktimes

पत्रकारों ने की कप्तान से कार्यवाही की मांग

अजमी रिज़वी
सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। तहसील प्रेस क्लब के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव
की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय पत्रकारो की बैठक हुयी। बैठक मंे पत्रकारो
ने एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार भाई उमेश कुमार रावत को नाका पैसार
स्थित उनके कार्यालय पर सब्जी मण्डी चौकी इंचार्ज द्वारा मारने पीटने
जाति सूचक गालियां देने के मामले की निंदा करते हुए चौकी इंचार्ज को
निलम्बित कर प्रकरण की जांच दूसरे उपरिनरीक्षक से करवाये जाने की मांग की
गयी। क्षेत्र के समस्त पत्रकारो ने पुलिस अधीक्षक से मांग किया है कि
मानवाधिकार को तार तार करने वाले उपनिरीक्षक के विरूद्ध अनुशासनत्मक
कार्यवाही की जाय। बैठक मंे जयशंकर पाण्डे, सन्तोष सिंह, सचिन गुप्ता,
धर्मेन्द्र वर्मा, हिमान्शु, पीयूष पाण्डेय, बृजेश पाण्डेय, मखाना देवी,
राममनोरथ, लवकुश पाण्डे, सुधीर, विष्णु जोशी, पवन कुमार वर्मा, अंकित
गुप्ता, पदुम कुमार, विजय सिंह, मंगल प्रसाद यादव सहित समस्त अखबारो के
पत्रकारो ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस अधीक्षक से चौकी इंचार्ज के
विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग की है।

Related

UP 7803242573009551397

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item