बैंक आफ इण्डिया रिटायरीस बेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_91.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। स्वास्थ्य बीमा योजना, पारिवारिक पेंशन लाभ योजना और अन्य
पेंशन योजनाओं की विस्तृत जानकारी बैंक आफ इण्डिया रिटायरीस बेलफेयर
एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित बैठक में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष
आनन्द नारायण मिश्रा ने दी। श्री मिश्र ने बताया कि जिस प्रकार केन्द्र
और राज्य सरकारों के कर्मचारियों की पेंशन का पुनरीक्षण होता है उसी
प्रकार से बैंक के कर्मचारियों की पेंशन का भी पुनरीक्षण कराया जाए।
उन्होने कहा कि जिस प्रकार राज्य और केन्द्र सरकार के कर्मचारियों को
पारिवारिक पंेशन मिलती है। ठीक उसी प्रकार से बैंक कर्मियों को भी
पारिवारिक पेंशन दी जाए। श्री मिश्र ने बैठक के दौरान कहा कि यदि बैंक
कर्मियों के समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द नहीं किया गया तो शीघ्र ही
राज्यव्यापी आन्दोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में आंचलिक के
मंत्री एम.के गर्ग ने उपस्थित सदस्यों को आगामी योजनाओं के बारे में
विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर अध्यक्ष नंद लाल शर्मा, सहायक मंत्री
जी.पी त्रिपाठी एवं डी के मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में
प्रमुख रूप से रामलखन वर्मा, ए.के श्रीवास्तव, अमर सिंह, राम लखन तिवारी,
साहब शरण तिवारी, चन्दन सिंह, सेवक राम आदि एसोशिएसन के सदस्य मौजूद रहे।