दिमागी बुखार से मासूम की मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_97.html
अजमी रिज़वी
सिद्धौर, बाराबंकी। सीएचसी कोठी के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण
क्षेत्र मंे करीब बच्चों की मौत हो रही है। बीती रात दिमागी बुखार से
पीड़ित एक सात वर्षीय बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के
अनुसार, जिले में अभी तक तो शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू
बुखार का खौफ था। लेकिन इसके साथ साथ में अब दिमागी बुखार का प्रकोप भी
बढ़ गया है। बीती शाम थाना कोठी क्षेत्र के ग्राम बक्सांवा निवासी मो. कमर
के सात वर्षीय पुत्र को दिमागी बुखार ने अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर
अवस्था में उसको लेकर उसके परिजन जिला अस्पताल गये जहां पर डाक्टरों ने
उसको लखनऊ मेडिकल कालेज रिफर कर दिया। जहां आज सुबह इलाज के दौरान उसकी
मौत हो गयी।