विनोद के घर पहुंचे रामबाबू, दी आर्थिक सहायता
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_448.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना रामनगर अन्तर्गत गत दिनों ग्राम टटेरपुर निवासी विनोद
वर्मा हत्याकाण्ड के मामले में अभी तक प्रदेश सरकार द्वारा पीड़ित परिजनों
को कोई भी आर्थिक सहायता न प्रदान किये जाने से नाराज होकर भाजपाईयों ने
फिर से आन्दोलन छेड़े जाने की चेतावनी दी है। भाजपा प्रतिनिधि मण्डल ने आज
मृतक के घर जाकर उनके परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की। जानकारी के
अनुसार आज दोपहर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व एमएलसी रामनरेश रावत के
नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल ग्राम टटेरपुर पहुंचा और मृतक के परिजनों
से पूरी घटना का हाल जाना। बाद में प्रतिनिधि मण्डल ने मृतक की पत्नी को
आर्थिक सहायता प्रदान की। प्रतिनिधि मण्डल में श्री रावत के अलावा
रामबाबू द्विवेदी, सुधीर सिंह सिद्धू, रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, वैभव
मिश्रा व अन्य लोग शामिल थे। भाजपा नेता राम नरेश रावत ने यह भी चेतावनी
दी कि अगर प्रदेश सरकार मृतक के परिजनों को बीस लाख रुपये की आर्थिक
सहायता नही देती है तो 12 सितम्बर के बाद भाजपा तो भाजपा बड़ा आन्दोलन
छेड़ेगी।
वैभव मिश्रा ने किया रामबाबू का स्वागत
बाराबंकी। टटेरपुर जाते समय रामबाबू का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह
किया भव्य स्वागत। रानी बाजार में कपिल पाण्डेय व प्रशांत अवस्थी के
नेतृत्व में रामबाबू का स्वागत किया गया। वहीं रामनगर चौराहे पर भाजपा
युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वैभव मिश्र जीतू के नेतृत्व में युवाओं ने
रामबाबू का माल्यापर्ण कर जोरदार स्वागत किया और हर संघर्ष में साथ रहने
का भरोसा दिलाया।