aajtaktimes

महिला खो-खो चैम्पियनशिप में पहुंचे डीएम

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित स्वर्गीय श्रीमती शान्ती
सिंह स्मारक अखिल भारतीय माडर्न महिला खो-खो चैम्पियनशिप 2016-17 मेें आज
दूसरे दिन अतिथि जिलाधिकारी अजय यादव व समाजसेवी अनिल सिंह उपस्थित रहें।
चैम्पियनशिप के क्रम मंे आज दूसरे दिन प्रथम पाली में पंचाब का बंगाल से
मैच हुआ। जिसमें पंजाब ने 2-0 से बाजी मारी, इसी क्रम में जम्मू कश्मीर व
बिहार के बीच खेले गये। मैंच में जम्मू कश्मीर ने 2-0 से बाजी मारी,
कर्नाटक व झारखण्ड के बीच खेले गये मैच में कर्नाटक 2-0 से विजयी रहा,
विदर्भ व नार्थ बंगाल के बीच मैच में विदर्भ 2-0 से विजयी रहा। बंगाल व
बिहार के बीच खेले गये मैच में बंगाल ने 2-0 से बाजी मारी। दूसरे दिन की
द्वितीय पाली में खेले गये प्रथम र्क्वाटर फाइनल में हरियाणा व बंगाल के
बीच खेला गया। जिसमें हरियाणा 2-0 से विजयी रहा तथा दूसरा मैच उ0प्र0 व
पंजाब के बीच हुआ जिसमें पंजाब ने 2-0 से बाजी मारी। आज दूसरे दिन के
खेलों का अंतिम दौर सभी राज्यों से आयीं टीमों के द्वारा प्लेयर रोड
मार्च शहर के मुख्य मार्गों से निकाला गया। प्लेयर रोड मार्च का शुभारम्भ
अनिल सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर धीरेन्द्र वर्मा, जयंत सरकार,
रितु पाठक, धर्मेन्द्र वर्मा, मनोज चौधरी, नीरज पाण्डेय, विपिन सिंह,
दिवाकर गांधी, राजेन्द्र्र त्रिपाठी, रणवीर, तवहीद खान, मजहर, अजीज खॉ,
सरवर नवाब, सिद्धांत पटेल, सुशील, इकबाल आदि लोग मौजूद रहें।

Related

UP 8245778836870304211

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item