aajtaktimes

बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में सदर विधायक ने दिखायी ताकत

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। इतनी भारी संख्या में बूथ सम्मेलन में उमड़ा आपका यह जन सैलाब
इस बात का द्योतक है कि 2017 के चुनाव में सदर विधानसभा से सुरेश यादव
भारी बहुमत से बिजयी होकर दोबारा विधान सभा पहुंचेगें। 2017 की चुनावी
शुरूआत आज बाराबंकी की सदर विधान सभा से हो रही है और यह ऐतिहासिक भीड़
उसका सबूत है। उक्त विचार आज केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन पर
सदर विधानसभा के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में आडिटोरियम में ग्राम्य विकास
मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने व्यक्त कियें। आज सुबह से ही सदर विधान
सभा के बूथ सम्मेलन में सदर विधानसभा के लोग जीआईसी आडिटोरियम आने लगे थे
पूरा कार्यक्रम स्थल लोगों से भरा हुआ था आडिटोरियम छोटा पड़ने की वजह से
बाकी लोग उसके अगल-बगल खड़े होकर अपने नेताओं की बात बहुत गौर से सुन रहे
थे। महिलाओं की भी उपस्थित भारी संख्या में देखकर कार्यक्रम के आयोजक
विधायक सदर सुरेश यादव बहुत गदगद दिये। कार्यक्रम आयोजक सदर विधायक
धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरी
असली ताकत आप सब है आप सब बगैर मैं कुछ भी नही आप सब की मेहनत मश्ककत की
बदौलत मैं आज विधायक हूँ और आप सब का सेवक बन कर काम कर रहा हूँ। उक्त
शिक्षा मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप लोगों
की भीड़ देखकर मुझे यह अहसास हो रहा है कि आपके क्षेत्र के विधायक ने
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में अपने क्षेत्र में
कितना विकास किया है। प्रोद्योगिक शिक्षा मंत्री फरीद महफूज किदवाई ने
अपने सम्बोधन में कहा कि बाराबंकी सदर विधानसभा क्षेत्र के लोग बड़े
भाग्यशाली है कि उन्हें विकास पुरूष के रूप में ऐसा काम करने वाला विधायक
मिला है। स्वास्थ्य राज्य मंत्री सुधीर रावत ने अपने सम्बोधन में कहा कि
उ0प्र0 समाजवादी सरकार आप लोगों के प्रति बहुत गम्भीर है और रोज नई नई
योजनाए बनाकर उनको प्रदेश में संचालित कर रही है। कृषि राज मंत्री
राजाराजीव कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि आप सभी लोगों को मैं
आगाह करना चाहता हूँ यह जो रंग बदलू दल चुनाव के समय आप सब को सुनहरे
वादे दिखाने आयेगें, उनसे सावधान रहने की जरूरत है। कार्यक्रम में सदर
विधायक ने सभी मुख्य अतिथियों को अंग वस्त्र तथा प्रतीक चिन्ह भेट कर
अपनी विधानसभा में स्वागत किया। तथा साथ ही साथ धर्मेन्द्र यादव, सज्जन
लाल गुप्ता, मो. वैस, सरीफ राईन सभासद ने भी मुख्य अतिथियों को प्रतीक
चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। तथा कार्यक्रम में सदर विधायक द्वारा छपवाई
गयी विकास कार्यो की पुस्तिका का भी विमोचन मुख्य अतिथियों द्वारा किया
गया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह की अध्यक्षता तथा
विधायक प्रतिनिधि मो. रिजवान संजय के संचालन में हुए उक्त बूथ कार्यकर्ता
सम्मेलन में मुख्य रूप से पूर्व सांसद राम सागर रावत, पूर्व कारागार
मंत्री राकेश कुमार वर्मा, विधायक राम गोपाल रावत, विधायक राममगन रावत,
पूर्व विधायिका राजरानी रावत, हाजी शाहब खालिद, जिला महासचिव अनिल यादव,
इजहार हुसैन एडवोकेट, धर्मेन्द्र यादव, कामता प्रसाद यादव, रामनाथ
मौर्या, सज्जन लाल गुप्ता, हबीब उल्ला खां, सुबेहा चेयरमैन अदनान चौधरी,
देवां चेयरमैन शाहबे आलम, बंकी चेयरमैन श्याम सिंह, देवां प्रमुख रमेश
यादव, बंकी प्रमुख माया देवी, जिला उपाध्यक्ष रामचन्द्र मिश्रा, मो.
आसिफ, तौकीर कर्रार, सादिक हुसैन, पव्वा यादव, सरदार रवीन्द्र सिंह
पप्पू, रीता वर्मा, संगीता वर्मा, काजमा बानों समेत आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 4745893966396981917

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item