aajtaktimes

श्री दुर्गा पूजा महासमिति के संरक्षक को पुत्रशोक

जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति के संरक्षक शोभनाथ आर्य के पुत्र दीपक आर्य की असामयिक निधन पर महासमिति शोकाकुल हो गया। महासमिति के पदाधिकारी मियांपुर स्थित उनके आवास पर गये जहां से अंतिम संस्कार हेतु श्मशान घाट तक गये। इसके बाद नवदुर्गा शिव मंदिर प्रतिमा घाट नखास पर शोकसभा हुई जहां उपस्थित लोगों ने मृतक के आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गयी। शोकसभा में संरक्षक इन्द्रभान सिंह, विनोद जायसवाल, चन्द्र प्रताप सोनी, विंध्याचल सिंह एडवोकेट, अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, महासचिव मनीषदेव, पूर्व अध्यक्ष निखिलेश सिंह, महेन्द्रदेव विक्रम, विजय सिंह बागी, मोती लाल यादव, राकेश श्रीवास्तव, पुनीत पंकज, आनन्द अग्रहरि, रत्नेश सिंह, लालजी यादव, मनीष गुप्ता, धीरज जायसवाल, लालचन्द्र निषाद, अविनाश निषाद, मयंक मिश्रा, राजकेशर यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related

UP 6177323709294732290

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item